HomeRajasthanकेंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल रविवार को बीकानेर दौरे पर...

केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल रविवार को बीकानेर दौरे पर रहेंगे

केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल रविवार को बीकानेर दौरे पर रहेंगे

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री तथा श्री अर्जुन राम मेघवाल रविवार, 16 अगस्त को एक दिवसीय बीकानेर प्रवास पर रहेंगे। श्री मेघवाल प्रातः 10 बजे दिल्ली से विमान द्वारा रवाना होकर 11:25 बजे नाल हवाई अड्डे पहुंचेंगे। केंद्रीय मंत्री दोपहर 12 बजे सागर स्थित ब्रह्म गायत्री सेवा आश्रम में आयोजित महारुद्राभिषेक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे मोतीगढ़ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।

श्री मेघवाल दोपहर 2:30 बजे सत्तासर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं 33 केवी जीएसएस के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेंगे। सायं 4 बजे खरबारा में नव निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करेंगे।केंद्रीय मंत्री बीकानेर मे विभिन्न कार्यक्रमों और बैठकों में भाग लेंगे तथा रात्रि विश्राम बीकानेर में करेंगे। वे 17 अगस्त को सुबह 9 बजे वे सड़क मार्ग से बीकानेर से रवाना होकर हनुमानगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे।

thartaknews
thartaknewshttps://www.thartaknews.com
मैं Thar Tak News का Editor हु। मैं राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा खबरें, स्थानीय समाचार, राजनीति, सामाजिक मुद्दे और महत्वपूर्ण घटनाओं को पाठकों तक सही और तेज़ जानकारी के साथ पहुंचाने का कार्य करता हु। Thar Tak News का उद्देश्य विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments