बाड़मेर: पंचायती राज आम चुनाव 2026 के लिए आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया 17 अगस्त को
पंचायती राज आम चुनाव-2026 के अंतर्गत जिले में जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्रों एवं प्रधान पदों तथा पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्रों के आरक्षण के लिए निर्धारित पदों एवं निर्वाचन क्षेत्रों का श्रेणीवार आवंटन लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने बताया कि इसके लिए 17 अगस्त 2026 को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेंस हॉल, जिला कलक्टर कार्यालय, बाड़मेर में लॉटरी प्रक्रिया संपादित होगी l

उन्होंने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के आगामी आम चुनावों के लिए जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र, प्रधान पद एवं पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्रों के आरक्षण का श्रेणीवार निर्धारण नियमानुसार लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं पारदर्शिता के साथ संपादित की जाएगी।

