HomeUncategorizedबस्सी में गत्ते से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक-खलासी ने...

बस्सी में गत्ते से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान | दौसा में जीजा ने साले पर चलाई गोली | भाजपा में टिकटों पर मंथन

बस्सी में गत्ते से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान | दौसा में जीजा ने साले पर चलाई गोली | भाजपा में टिकटों पर मंथन

जयपुर: राजस्थान के जयपुर ग्रामीण जिले के बस्सी क्षेत्र में शनिवार देर रात बड़ा हादसा टल गया। कानोता के हिंगोनिया डोड टोल प्लाजा के पास गत्ते से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा। चालक और खलासी ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची दमकल और पुलिस टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है।

दौसा: समझौते की कोशिश करने पहुंचे साले पर जीजा ने की फायरिंग

दौसा जिले के महुआ थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने पहुंचे युवक पर उसके जीजा ने फायरिंग कर दी। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गहनौली निवासी विक्रम गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

राजसमंद: व्यापारी से अभद्रता पर बढ़ा आक्रोश

राजसमंद जिले के भीम कस्बे में एक व्यापारी के साथ कथित अभद्र भाषा के प्रयोग के बाद स्थानीय व्यापारियों में नाराजगी बढ़ गई है। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। दोनों पक्षों की शिकायत पर मामले दर्ज किए गए हैं। घटना के विरोध में व्यापारियों द्वारा बाजार बंद रखने पर भी विचार किया जा रहा है।

जयपुर: भाजपा मुख्यालय में टिकटों पर मंथन जारी

शहरी निकाय चुनाव 2026 को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में बैठकों का दौर जारी है। भरतपुर संभाग के बाद अब जयपुर संभाग की सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की जा रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी पूरी प्रक्रिया की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

रिपोर्टिंग – विरेन्द्र

thartaknews
thartaknewshttps://www.thartaknews.com
मैं Thar Tak News का Editor हु। मैं राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा खबरें, स्थानीय समाचार, राजनीति, सामाजिक मुद्दे और महत्वपूर्ण घटनाओं को पाठकों तक सही और तेज़ जानकारी के साथ पहुंचाने का कार्य करता हु। Thar Tak News का उद्देश्य विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments