HomeTop newsThe counterfeit currency racket in Barmer! डेढ़ लाख की करेंसी बरामद, क्रेटा...

The counterfeit currency racket in Barmer! डेढ़ लाख की करेंसी बरामद, क्रेटा सवार तीन युवक हिरासत में

बाड़मेर न्यूज़ : बाड़मेर में नकली नोटों के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। रामसर थाना क्षेत्र के बालाजी पेट्रोल पंप पर बुधवार रात क्रेटा कार सवार तीन युवकों ने 2,220 रुपए का डीजल भरवाया और नकली नोटों से भुगतान करने की कोशिश की। सेल्समैन को नोटों पर शक हुआ तो युवक मौके से फरार हो गए।

The counterfeit currency racket in Barmer! डेढ़ लाख की करेंसी बरामद, क्रेटा सवार तीन युवक हिरासत में

500 के नोट देखते ही सेल्समैन को हुआ शक

जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात करीब 8 बजे तीन युवक बिना नंबर की क्रेटा कार से बालाजी पेट्रोल पंप पहुंचे। उन्होंने कार में 2,220 रुपए का डीजल भरवाया।डीजल भरवाने के बाद युवकों ने भुगतान के लिए 500-500 रुपए के चार नोट, 200 रुपए का एक नोट और 20 रुपए का एक नोट दिया। नोट हाथ में लेते ही सेल्समैन को 500 रुपए के नोट संदिग्ध लगे।सेल्समैन ने युवकों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन इससे पहले ही तीनों युवक क्रेटा लेकर मौके से भाग निकले।

पंप संचालक ने कार से किया पीछा

घटना की जानकारी मिलते ही सेल्समैन ने पेट्रोल पंप संचालक जयपाल पूनिया को बताया। इसके बाद जयपाल पूनिया अपने पिता और भाई के साथ गाड़ी लेकर क्रेटा का पीछा करने निकल गए।

हालांकि, आरोपी तेज रफ्तार से कार भगाकर निकलने में सफल रहे। इसके बाद पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी गई।

पुलिस ने जिले में करवाई नाकाबंदी

सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी करवाई। देर रात गडरारोड थाना पुलिस ने बिना नंबर की क्रेटा कार को पकड़ लिया। कार में सवार तीन युवकों को भी हिरासत में लिया गया।पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें से करीब डेढ़ लाख रुपए के संदिग्ध नकली नोट बरामद हुए।

गुजरात के रहने वाले हैं तीनों युवक

पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए युवकों की पहचान दीपक पुत्र जगदीश, चेतन जोशी पुत्र हरजीवन भाई और भाविक पुत्र लक्ष्मण भाई के रूप में हुई है। तीनों गुजरात के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि तीनों युवक गुजरात से बाड़मेर क्यों आए थे और यहां नकली नोटों को चलाने या खपाने का उनका क्या मकसद था।इसके साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों ने इससे पहले कहीं और नकली नोटों का इस्तेमाल तो नहीं किया। पुलिस उनके संभावित संपर्कों और नकली नोटों के स्रोत के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

रिपोर्टिंग – विरेन्द्र

thartaknews
thartaknewshttps://www.thartaknews.com
मैं Thar Tak News का Editor हु। मैं राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा खबरें, स्थानीय समाचार, राजनीति, सामाजिक मुद्दे और महत्वपूर्ण घटनाओं को पाठकों तक सही और तेज़ जानकारी के साथ पहुंचाने का कार्य करता हु। Thar Tak News का उद्देश्य विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments