HomeTop newsSikar : खाटूश्याम में 15 मिनट में चैन स्नैचिंग का खुलासा, आरोपी...

Sikar : खाटूश्याम में 15 मिनट में चैन स्नैचिंग का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, सोने की चेन बरामद

Sikar : खाटूश्याम में 15 मिनट में चैन स्नैचिंग का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, सोने की चेन बरामद

सीकर। खाटूश्यामजी में श्रद्धालु महिला के साथ हुई चैन स्नैचिंग की वारदात का खाटूश्यामजी कोतवाली पुलिस ने महज 15 मिनट में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीनी गई सोने की चेन भी बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार, देहरादून निवासी दीपा कश्यप अपने परिवार के साथ बाबा श्याम के दर्शन के लिए खाटूश्यामजी आई थीं। दर्शन के बाद अलोदा चौराहे के पास वाहन में बैठने के दौरान एक युवक उनके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे कुछ ही देर में गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरिओम राजपूत निवासी रोहतक (हरियाणा) के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से महिला की सोने की चेन भी बरामद कर ली है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके आपराधिक रिकॉर्ड के साथ अन्य वारदातों में संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई में खाटूश्यामजी कोतवाली के अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रिपोर्टिंग – विरेन्द्र

thartaknews
thartaknewshttps://www.thartaknews.com
मैं Thar Tak News का Editor हु। मैं राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा खबरें, स्थानीय समाचार, राजनीति, सामाजिक मुद्दे और महत्वपूर्ण घटनाओं को पाठकों तक सही और तेज़ जानकारी के साथ पहुंचाने का कार्य करता हु। Thar Tak News का उद्देश्य विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments