HomeRajasthanनगरीय निकाय आम चुनाव:2026

नगरीय निकाय आम चुनाव:2026

स्वीप के तहत राजकीय सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय में ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम आयोजित

सीईओ जिला परिषद और स्वीप प्रभारी श्रीमती शैलजा पांडे ने युवाओं को दिलाई मतदान की शपथ

बीकानेर: 1 सितंबर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार स्वीप प्रकोष्ठ द्वारा मंगलवार को राजकीय सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय में ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया और लोकतंत्र में मतदान की भूमिका एवं जिम्मेदारी पर संवाद किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वीप प्रभारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद श्रीमती शैलजा पांडे ने युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में उनकी सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से स्वयं मतदान करने के साथ-साथ अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित युवाओं को मतदान की शपथ भी दिलाई।

स्वीप सह प्रभारी एवं जिला जनसंपर्क अधिकारी श्री सुरेश बिश्नोई ने आजादी से पहले और आजादी के बाद भारत में मतदान के अधिकार की स्थिति की जानकारी देते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ का अधिकार नागरिकों की समानता और लोकतंत्र की मूल भावना को दर्शाता है। उन्होंने युवाओं को मतदान के अधिकार के ऐतिहासिक विकास की जानकारी देते हुए कहा कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति नागरिक का महत्वपूर्ण दायित्व भी है।

स्वीप टीम के श्री गोपाल जोशी एवं श्री प्रशांत जोशी ने स्वीप के अंतर्गत संचालित विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से इन गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा अधिकाधिक लोगों तक मतदान का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया।

पुस्तकालय अध्यक्ष श्री विमल शर्मा एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक श्री दीपक जोशी ने भी युवाओं को संबोधित करते हुए मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में युवाओं की भागीदारी को आवश्यक बताया।

कार्यक्रम का मंच संचालन श्री सुधीर मिश्रा ने किया। इस अवसर पर स्वीप टीम के श्री हीरालाल, श्री अमरदीप गोदारा, श्री सहीराम सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

रिपोर्टिंग: हरीश

thartaknews
thartaknewshttps://www.thartaknews.com
मैं Thar Tak News का Editor हु। मैं राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा खबरें, स्थानीय समाचार, राजनीति, सामाजिक मुद्दे और महत्वपूर्ण घटनाओं को पाठकों तक सही और तेज़ जानकारी के साथ पहुंचाने का कार्य करता हु। Thar Tak News का उद्देश्य विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments