HomeTop newsSchool wall collapses amidst rain in Ajmer.दरगाह जियारत पर आए जायरीनों की...

School wall collapses amidst rain in Ajmer.दरगाह जियारत पर आए जायरीनों की 5 गाड़ियां क्षतिग्रस्त

अजमेर:राजस्थान के अजमेर शहर में शनिवार सुबह लगातार हो रही बारिश के बीच एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। आर्य पुत्री उच्च माध्यमिक विद्यालय की एक पुरानी दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। राहत की बात यह रही कि घटना के समय दीवार के पास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।हालांकि, दीवार गिरने से उसके पास खड़ी पांच कारें मलबे की चपेट में आ गईं और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मलबे में दबी गाड़ियों को बाहर निकालने में जुट गए।

School wall collapses amidst rain in Ajmer.दरगाह जियारत पर आए जायरीनों की 5 गाड़ियां क्षतिग्रस्त

जानकारी के अनुसार, क्षतिग्रस्त वाहन महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों से ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर जियारत के लिए आए जायरीनों के हैं। पीड़ितों ने होटल संचालकों और कथित पार्किंग माफिया पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं।जायरीनों का कहना है कि होटल संचालकों के निर्देश पर उन्होंने प्रतिदिन 500 रुपये पार्किंग शुल्क देकर अपनी गाड़ियां स्कूल की दीवार के पास खड़ी की थीं। उनका आरोप है कि उन्हें यह जानकारी नहीं दी गई कि दीवार जर्जर हालत में है और बारिश के दौरान कभी भी गिर सकती है।

फिलहाल घटना के बाद स्थानीय प्रशासन पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगा है। वहीं, वाहन मालिकों ने अपने नुकसान की भरपाई और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

रिपोर्टिंग – विरेन्द्र

thartaknews
thartaknewshttps://www.thartaknews.com
मैं Thar Tak News का Editor हु। मैं राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा खबरें, स्थानीय समाचार, राजनीति, सामाजिक मुद्दे और महत्वपूर्ण घटनाओं को पाठकों तक सही और तेज़ जानकारी के साथ पहुंचाने का कार्य करता हु। Thar Tak News का उद्देश्य विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments