HomeTop newsकोटा में पुलिस कांस्टेबल 7 हजार रुपए रिश्वत लेते ट्रेप, एसीबी ने...

कोटा में पुलिस कांस्टेबल 7 हजार रुपए रिश्वत लेते ट्रेप, एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

कोटा में पुलिस कांस्टेबल 7 हजार रुपए रिश्वत लेते ट्रेप, एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) कोटा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस लाइन के कांस्टेबल हरिओम को 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

आरोपी कांस्टेबल उद्योग नगर थाने में चेतक ड्राइवर के रूप में ड्यूटी कर रहा था। जानकारी के अनुसार, कांस्टेबल हरिओम एक मामले को रफा-दफा करने, कार्रवाई रोकने और समझौता करवाने के बदले परिवादी से 15 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था।

आरोपी पहले ही 5 हजार रुपए ले चुका था और बाकी रकम के लिए दबाव बना रहा था। परिवादी ने इस मामले की शिकायत एसीबी चौकी में की थी।

Image credit by dainik bhaskar

शिकायत के सत्यापन के दौरान रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई। गुरुवार रात करीब साढ़े 10 बजे उद्योग नगर थाने में एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कांस्टेबल हरिओम को परिवादी से 7 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ लिया।

रिश्वत लेते ही एसीबी टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एडिशनल एसपी एसीबी विजय स्वर्णकार ने बताया कि कॉलोनी में परिवादी के नाबालिग बेटे का किसी व्यक्ति से विवाद हुआ था।

इस मामले में थाने में शिकायत दी गई थी। आरोपी कांस्टेबल शिकायत पर कार्रवाई रोकने और मामला खत्म करवाने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था।

फिलहाल एसीबी की टीम आरोपी कांस्टेबल से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है। कार्रवाई के बाद उद्योग नगर थाने में हड़कंप मच गया।

Swarup Soni
Swarup Sonihttps://www.thartaknews.com
मैं स्वरूप सोनी Thar Tak News का Editor हु। मैं राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा खबरें, स्थानीय समाचार, राजनीति, सामाजिक मुद्दे और महत्वपूर्ण घटनाओं को पाठकों तक सही और तेज़ जानकारी के साथ पहुंचाने का कार्य करता हु। Thar Tak News का उद्देश्य विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments