HomeRajasthanNEET UG 2026 Re-Exam: 21 जून को होगी पुनः परीक्षा

NEET UG 2026 Re-Exam: 21 जून को होगी पुनः परीक्षा

NEET UG 2026 Re-Exam: 21 जून को होगी पुनः परीक्षा,

श्रीगंगानगर में 6 केंद्रों पर 2256 परीक्षार्थी श्रीगंगानगर। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG 2026) की पुनः परीक्षा 21 जून को श्रीगंगानगर जिले में आयोजित की जाएगी।

Image source google

परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किए हैं। जिले में बनाए गए 6 परीक्षा केंद्रों पर कुल 2256 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास 300 मीटर क्षेत्र को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया है।

इस दौरान बिना अनुमति किसी भी व्यक्ति की आवाजाही और भीड़ एकत्रित करने पर रोक रहेगी। परीक्षा केंद्रों पर रहेगी कड़ी निगरानी परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव के निर्देश पर कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला नोडल अधिकारी एवं एडीएम सतर्कता श्रीमती रीना छींपा ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी केंद्रों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है।

Image source google

परीक्षा के दिन आसपास की फोटो कॉपी और साइबर कैफे की दुकानें भी बंद रहेंगी। अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश NEET UG 2026 के सह नोडल अधिकारी श्री भूपेश शर्मा ने बताया कि परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड, मूल पहचान पत्र और पोस्टकार्ड साइज फोटो के साथ परीक्षा केंद्र पर सुबह 11 बजे तक रिपोर्ट करना होगा।

परीक्षा केंद्र के गेट दोपहर 1:30 बजे बंद कर दिए जाएंगे।परीक्षा में कुल 180 प्रश्न पूछे जाएंगे और पेपर 720 अंकों का होगा।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्र की सही लोकेशन पहले ही जांच लें, क्योंकि कुछ स्थानों की जानकारी ऑनलाइन मैप प्लेटफॉर्म पर गलत दिखाई दे सकती है।

बैठक में जिला परिषद एसीईओ श्री हरिराम चौहान, तहसीलदार रवि कुमार, मुकुल चौधरी, महेंद्र कुमार, पंचायत समिति श्रीगंगानगर के विकास अधिकारी भंवरलाल स्वामी, NTA सिटी को-ऑर्डिनेटर सुशील कुमार सहित परीक्षा केंद्रों से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे…।

Swarup Soni
Swarup Sonihttps://www.thartaknews.com
मैं स्वरूप सोनी Thar Tak News का Editor हु। मैं राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा खबरें, स्थानीय समाचार, राजनीति, सामाजिक मुद्दे और महत्वपूर्ण घटनाओं को पाठकों तक सही और तेज़ जानकारी के साथ पहुंचाने का कार्य करता हु। Thar Tak News का उद्देश्य विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments