HomeTop newsरिफाइनरी उद्घाटन: PM मोदी के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, तैयारियां...

रिफाइनरी उद्घाटन: PM मोदी के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, तैयारियां तेज

रिफाइनरी उद्घाटन: PM मोदी के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, तैयारियां तेज

रिफाइनरी उद्घाटन को लेकर तैयारियां तेज

प्रधानमंत्री मोदी के संभावित दौरे से प्रशासन अलर्ट

File photos

राजस्थान की रिफाइनरी के उद्घाटन को लेकर प्रशासन और एचआरआरएल (HRRL) ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभाग अलर्ट मोड पर आ गए हैं।

हालांकि, प्रधानमंत्री के दौरे की तारीख को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन संभावित कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

File photos

जनसभा स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। इसके तहत पुलिस की अस्थायी चौकी स्थापित कर दी गई है।

वहीं, रिफाइनरी के सामने तैयार किए गए हेलीपेड पर भी सुरक्षा इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं।

सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें लगातार व्यवस्थाओं का जायजा ले रही हैं, ताकि प्रधानमंत्री के संभावित दौरे के दौरान किसी भी तरह की परेशानी न हो।

Swarup Soni
Swarup Sonihttps://www.thartaknews.com
मैं स्वरूप सोनी Thar Tak News का Editor हु। मैं राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा खबरें, स्थानीय समाचार, राजनीति, सामाजिक मुद्दे और महत्वपूर्ण घटनाओं को पाठकों तक सही और तेज़ जानकारी के साथ पहुंचाने का कार्य करता हु। Thar Tak News का उद्देश्य विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments