ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों ने जारी किया जयपुर घोषणा-पत्र
जयपुर में सम्पन्न हुई ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों की बैठक में जयपुर घोषणा पत्र जारी किया गया।केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में यह बैठक आयोजित हुई ।2026 में भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स पर्यटन ट्रैक का समापन था जिसे नवाचार,सहयोग, अनुकूलियता एवं संवहनीयता का निर्माण के विषय के तहत चलाया जा रहा है।बैठक में ब्रिक्स के नौ सदस्य देशों ने भाग लिया ।केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत और देश की यात्रा में पर्यटन की महत्वपूर्ण भूमिका है।इसमें विकास को प्रमुख आर्थिक केंद्रों से आगे कस्बों,गांवोंऔर दूरदराज के क्षेत्रों तक ले जाने की अनूठी क्षमता है।पर्यटन हमारे देशों के नागरिकों को सरकारों के बीच औपचारिक संबंधों से आगे आकर एक दूसरे को समझने का अवसर देता है।
क्या है जयपुर घोषणा पत्र?

यह भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स पर्यटन कार्यसमूह के चार विषयगत प्राथमिकता पर किए गए कार्यों को दर्शाता है।प्रमुख चार प्राथमिकताएं:-एआई और पर्यटनसतत और जिम्मेदार पर्यटनपर्यटन कौशल और क्षमता निर्माण एवं पर्यटन आदान – प्रदान और निर्बाध यात्रा सुविधा यह घोषणा पत्र ब्रिक्स सदस्य देशों के बीच पर्यटन सहयोग को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण ढांचा साबित होगा।

