बांसवाड़ा: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से एक नाबालिग छात्रा की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, परिजनों ने नाबालिग को घर के अंदर फंदे पर लटका हुआ देखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने नाबालिग के शव को फंदे से नीचे उतरवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम सहित अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के लिए मोर्चरी में रखवाया गया।
पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही परिवार के सदस्यों से घटना को लेकर जानकारी जुटाई है। फिलहाल छात्रा द्वारा यह कदम उठाए जाने के पीछे क्या कारण रहा, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस
नाबालिग छात्रा की मौ*त के मामले में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना से पहले छात्रा की स्थिति कैसी थी और क्या किसी तरह की कोई परेशानी या अन्य परिस्थिति सामने आई थी।
मामले से जुड़े तथ्यों को स्पष्ट करने के लिए पुलिस परिजनों से पूछताछ करने के साथ घटनास्थल से जरूरी जानकारी जुटा रही है। पोस्टमार्टम और जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
फिलहाल सदर थाना पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। छात्रा की मौ*त के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।
REPORTING ;MOTI JANGID

