HomeTop newsकच्चा तेल 100 डॉलर के करीब, जानिए 5 सितंबर 2026 को आपके...

कच्चा तेल 100 डॉलर के करीब, जानिए 5 सितंबर 2026 को आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

कच्चा तेल 100 डॉलर के करीब, जानिए 5 सितंबर 2026 को आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

नई दिल्ली, देश की सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने शनिवार सुबह पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। राहत की बात यह है कि आज भी ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और सभी शहरों में पुराने रेट ही लागू रहेंगे।

हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। ब्रेंट क्रूड 95 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुका है और 100 डॉलर के करीब कारोबार कर रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

दिल्ली में आज के पेट्रोल-डीजल के रेट

पेट्रोल: 95.20 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 102.12 रुपये प्रति लीटर

XP100 पेट्रोल: 167.35 रुपये प्रति लीटर

कच्चे तेल में तेजी बढ़ा रही चिंता

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 95.33 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 90.88 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गई है। जुलाई के बाद पहली बार कच्चा तेल इस स्तर पर पहुंचा है। यदि यह तेजी जारी रहती है तो घरेलू बाजार में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर असर देखने को मिल सकता है।

मई में हुई थी आखिरी बढ़ोतरी

इस वर्ष 15 मई से 25 मई के बीच तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम चार बार बढ़ाए थे। इन बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल करीब 7.50 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो चुका है। फिलहाल कीमतें स्थिर हैं, लेकिन कच्चे तेल की मौजूदा स्थिति को देखते हुए भविष्य में दाम बढ़ने की संभावना बनी हुई है।

रिपोर्टिंग – विरेन्द्र

thartaknews
thartaknewshttps://www.thartaknews.com
मैं Thar Tak News का Editor हु। मैं राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा खबरें, स्थानीय समाचार, राजनीति, सामाजिक मुद्दे और महत्वपूर्ण घटनाओं को पाठकों तक सही और तेज़ जानकारी के साथ पहुंचाने का कार्य करता हु। Thar Tak News का उद्देश्य विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments