जोधपुर में इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्जिंग के दौरान लगी आग:
8 गाड़ियां जलीं, गली में खड़ी थी; शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका जोधपुर में गुरुवार सुबह अचानक स्कूटी और बाइक समेत 8 गाड़ियों में आग लग गई। आग की लपटें देख आस-पास के लोगों ने फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया। घटना सुबह करीब 7:22 पर सरदारपुरा 8th सी रोड की है।
सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और आधे घंटे में आग पर काबू पाया। जब घटना हुई उस दौरान गली में ही खड़ी दो इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्ज हो रही थी। सभी गाड़ियां एक ही गली में खड़ी थी। हालांकि कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया था। सभी गाड़ियां एक ही गली में खड़ी थी। हालांकि कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया था।
शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंकागली में उठी आग की लपटों को देख लोगों ने शास्त्री नगर फायर स्टेशन को कॉल किया। फायर स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि सुबह 7:22 पर आग लगने की सूचना मिली थी। टीम तुरंत ही मौके पर भी पहुंच गई थी।
उन्होंने बताया कि सरदारपुरा में जिप्सी रेस्टोरेंट के सामने गली में एक साथ 8 गाड़ियां खड़ी थी। इनमें दो इलेक्ट्रिक स्कूटी, एक बुलेट और बाकी स्कूटी थी। टीम ने बताया कि हादसे से पहले दो इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्ज हो रही थी।
ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से इनमें आग लगी। आग की लपटें इतनी तेज थी कि गली में खड़ी 8 गाड़ियों को भी चपेट में ले लिया। आधे घंटे की आग में ही सभी गाड़ियां कबाड़ में बदल गई।
आधे घंटे की आग में ही सभी गाड़ियां कबाड़ में बदल गई। महज आधे घंटे में कबाड़ हुई गाड़ियां
एक बार गली में आग की लपटें देख वहां मौजूद लोग भी घबरा गए थे। हालांकि टीम ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया था। लेकिन, आग इतनी भयंकर थी की मजह आधे घंटे में सभी गाड़ियां जलकर खाक हो चुकी थी।
कई टू व्हीलर के तो केवल लोहे के ढांचे ही दिख रहे थे। इसके बाद एक-एक कर सभी गाड़ियों को गली से बाहर निकाला।


