HomeTop newsजिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजित

जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजित

जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजित

प्रकरणों का समयबद्ध, नियमसम्मत और गंभीरतापूर्वक करें निस्तारणः जिला कलक्टर बीकानेर, 30 जुलाई। जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक गुरुवार को जिला कलक्टर श्री निशान्त जैन की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में ग्यारह प्रकरणों पर अब तक की गई कार्यवाही की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर ने कहा कि प्रकरणों के संबंध में सभी अधिकारी नियमसम्मत, गंभीरतापूर्वक और समयबद्ध कार्यवाही करें। की गई कार्यवाही की सूचना भी समय पर दी जाए। उन्होंने कहा कि समिति में पानी, बिजली, सड़क सहित जनहित से जुड़े अधिक से अधिक प्रकरण दर्ज करें, जिससे आमजन को इसका लाभ हो। नोखा के वार्ड नंबर 28 में पेयजल की गुणवत्तापूर्ण एवं पर्याप्त सप्लाई नहीं होने के प्रकरण में जिला कलक्टर ने जलदाय विभाग की टीम को मौका मुआयना करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। बीकानेर शहर के शास्त्री नगर में नाला कवर करने के प्रकरण में नगर निगम और सार्वजनिक निर्माण विभाग को आवश्यक रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। वहीं विभिन्न उपखण्डों से जुड़े प्रकरणों में संबंधित उपखण्ड अधिकारी को निर्देशित किया गया।

बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री सिद्धार्थ पलनीचामी, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे, अतिरिक्त कलक्टर (नगर) श्रीमती रीना, समिति के नव मनोनीत सदस्य श्रीमती खुशबु रतावा, श्री नरेश कुमार नायक, डाॅ. अशोक कुमार मीणा, श्री कुम्भाराम सिद्ध, श्री मोहन सुराणा, श्री मुमताज अली भाटी, पूर्व प्रधान श्री कन्हैयालाल सियाग, पूर्व महापौर श्रीमती सुशीला कंवर राजपुरोहित तथा श्री जालम सिंह भाटी मौजूद रहे। वहीं समस्त उपखण्डों से भी अधिकारी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़े।

Swarup Soni
Swarup Sonihttps://www.thartaknews.com
मैं स्वरूप सोनी Thar Tak News का Editor हु। मैं राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा खबरें, स्थानीय समाचार, राजनीति, सामाजिक मुद्दे और महत्वपूर्ण घटनाओं को पाठकों तक सही और तेज़ जानकारी के साथ पहुंचाने का कार्य करता हु। Thar Tak News का उद्देश्य विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments