HomeIndiaराजस्थान ACB की बड़ी कार्रवाई: बेंगलुरु पुलिस की महिला SI समेत 3...

राजस्थान ACB की बड़ी कार्रवाई: बेंगलुरु पुलिस की महिला SI समेत 3 पुलिसकर्मी रिश्वत लेते गिरफ्तार

राजस्थान ACB की बड़ी कार्रवाई:

बेंगलुरु पुलिस की महिला SI समेत 3 पुलिसकर्मी रिश्वत लेते गिरफ्तारजयपुर। राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए बेंगलुरु पुलिस के तीन पुलिसकर्मियों को ट्रैप कर गिरफ्तार किया है।

Rajasthan Patrika Image creadit

गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला सब इंस्पेक्टर और दो हेड कांस्टेबल शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, बेंगलुरु पुलिस की टीम दहेज से जुड़े एक मामले की जांच के सिलसिले में जयपुर आई थी। आरोप है कि जांच के दौरान पुलिसकर्मियों ने पीड़ित पक्ष को डराया-धमकाया और राहत दिलाने के नाम पर 2 लाख रुपये की मांग की।

पीड़ित की शिकायत मिलने के बाद राजस्थान ACB ने मामले की जांच शुरू की और रिश्वत लेने वालों को पकड़ने के लिए योजना बनाई। इसके बाद जयपुर स्थित होटल गणगौर में कार्रवाई करते हुए बेंगलुरु पुलिस की महिला सब इंस्पेक्टर अनीता सहित हेड कांस्टेबल यतीश कुमार और उल्वप्पा को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

ACB टीम ने ऐसे की कार्रवाईइस पूरी कार्रवाई को ACB के एडिशनल एसपी भूपेंद्र चौधरी के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। अभियान की निगरानी डीआईजी ओम प्रकाश मीणा ने की। वहीं महानिदेशक गोविंद गुप्ता और अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तारी के बाद महिला SI की बिगड़ी तबीयतट्रैप कार्रवाई के बाद महिला सब इंस्पेक्टर अनीता की अचानक तबीयत खराब हो गई। ACB टीम ने तुरंत मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई। बताया जा रहा है कि बीपी की समस्या के चलते उनकी तबीयत बिगड़ी थी।

फिलहाल ACB ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। दूसरे राज्य से आए पुलिसकर्मियों के खिलाफ राजस्थान में हुई यह कार्रवाई पुलिस विभाग में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Swarup Soni
Swarup Sonihttps://www.thartaknews.com
मैं स्वरूप सोनी Thar Tak News का Editor हु। मैं राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा खबरें, स्थानीय समाचार, राजनीति, सामाजिक मुद्दे और महत्वपूर्ण घटनाओं को पाठकों तक सही और तेज़ जानकारी के साथ पहुंचाने का कार्य करता हु। Thar Tak News का उद्देश्य विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments