HomeTop newsहमलावरों ने बीजेपी नेता फॉर्च्यूनर गाड़ी को ट्रकों के बीच फंसाया और...

हमलावरों ने बीजेपी नेता फॉर्च्यूनर गाड़ी को ट्रकों के बीच फंसाया और फिर उस पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा फूंक दिया

हमलावरों ने बीजेपी नेता फॉर्च्यूनर गाड़ी को ट्रकों के बीच फंसाया और फिर उस पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा फूंक दिया

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां सोनहत थाना क्षेत्र के नौगईं गांव में मंगलवार देर रात रेत उत्खनन और परिवहन के वर्चस्व को लेकर चल रहा विवाद खूनी खेल में बदल गया।

हमलावरों ने बीजेपी नेता और पूर्व जनपद अध्यक्ष भारत सिंह उर्फ लाला सिंह की फॉर्च्यूनर गाड़ी को ट्रकों के बीच फंसाया और फिर उस पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा फूंक दिया।

इस दर्दनाक हादसे में लाला सिंह समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। शुरुआती जांच के मुताबिक, क्षेत्र में रेत खदान का ठेका ठाकुर भारत सिंह परिवार के पास था, जबकि त्रिपाठी परिवार के पास रेत परिवहन करने वाले टिपर ट्रक थे।

दोनों पक्षों के बीच पैसे के लेनदेन और वर्चस्व को लेकर महीनों से तनातनी चल रही थी। मंगलवार रात करीब 10 बजे जब भारत सिंह अपने साथियों के साथ बातचीत के लिए निकले, तो उन पर घात लगाकर हमला किया गया।

हमलावरों ने फॉर्च्यूनर के आगे और पीछे ट्रक खड़े कर दिए ताकि कार निकल न सके। इसके बाद गाड़ी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई।

Swarup Soni
Swarup Sonihttps://www.thartaknews.com
मैं स्वरूप सोनी Thar Tak News का Editor हु। मैं राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा खबरें, स्थानीय समाचार, राजनीति, सामाजिक मुद्दे और महत्वपूर्ण घटनाओं को पाठकों तक सही और तेज़ जानकारी के साथ पहुंचाने का कार्य करता हु। Thar Tak News का उद्देश्य विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments