HomeTop newsकांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल पर हमले के मामले में चार संदिग्ध...

कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल पर हमले के मामले में चार संदिग्ध हिरासत में, पुलिस जांच जारी

कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल पर हमले के मामले में चार संदिग्ध हिरासत में, पुलिस जांच जारी

बीकानेर। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है और मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच जारी है।

पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए संदिग्धों में प्रताप बस्ती निवासी 26 वर्षीय सनी वाल्मीकि, सर्वोदय बस्ती निवासी 19 वर्षीय सोनू तेली, चुंगी चौकी निवासी 20 वर्षीय अरुण वाल्मीकि तथा बिहार के बगरोली निवासी 26 वर्षीय मोहम्मद आजाद शामिल हैं। मोहम्मद आजाद बीछवाल स्थित एक बीयर बार में कार्यरत बताया जा रहा है।

घटना के बाद देर रात बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जेएनवी थाना पहुंचे और थाने के बाहर धरना देते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष पर हमला लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

इधर, पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने भी घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है तथा कानून अपने स्तर पर निष्पक्ष कार्रवाई करे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग – विरेन्द्र

thartaknews
thartaknewshttps://www.thartaknews.com
मैं Thar Tak News का Editor हु। मैं राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा खबरें, स्थानीय समाचार, राजनीति, सामाजिक मुद्दे और महत्वपूर्ण घटनाओं को पाठकों तक सही और तेज़ जानकारी के साथ पहुंचाने का कार्य करता हु। Thar Tak News का उद्देश्य विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments