HomeTop newsबाड़मेर रोजगार शिविर 2026: SIS सिक्योरिटी में 570 पदों पर भर्ती, जानें...

बाड़मेर रोजगार शिविर 2026: SIS सिक्योरिटी में 570 पदों पर भर्ती, जानें तिथि, योग्यता, वेतन और आवेदन प्रक्रिया

बाड़मेर रोजगार शिविर 2026: SIS सिक्योरिटी में 570 पदों पर भर्ती, जानें तिथि, योग्यता, वेतन और आवेदन प्रक्रिया

बाड़मेर, 15 जुलाई 2026। बाड़मेर जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में SIS सिक्योरिटी द्वारा जिले के विभिन्न पंचायत समिति मुख्यालयों पर ब्लॉक स्तरीय भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर और सुरक्षा अधिकारी के कुल 570 पदों पर भर्ती की जाएगी।

भर्ती शिविर 15 जुलाई से 27 जुलाई 2026 तक अलग-अलग ब्लॉकों में आयोजित होंगे। शिविर का समय प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक रहेगा।

भर्ती शिविर की तिथियां- 15 जुलाई – पंचायत समिति परिसर, गड़रारोड- 16 जुलाई – पंचायत समिति परिसर, सेड़वा- 17 जुलाई – पंचायत समिति परिसर, चौहटन- 18 जुलाई – पंचायत समिति परिसर, फागलिया- 20 जुलाई – पंचायत समिति परिसर, धनाऊ- 21 जुलाई – पंचायत समिति परिसर, आड़ेल- 22 जुलाई – पंचायत समिति परिसर, बायतु- 23 जुलाई – पंचायत समिति परिसर, रामसर- 24 जुलाई – पंचायत समिति परिसर, शिव- 25 जुलाई – ग्रामीण पंचायत समिति परिसर, बाड़मेर- 27 जुलाई – पंचायत समिति परिसर, बाड़मेर पदों का विवरण- सुरक्षा जवान – 500 पद- सुरक्षा सुपरवाइजर – 50 पद- सुरक्षा अधिकारी – 20 पदशैक्षणिक योग्यताकमांडेंट कार्यालय उदयपुर से आए सेंटर हेड राकेश चौधरी के अनुसार— – सुरक्षा जवान के लिए 10वीं पास- सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए 12वीं पास- सुरक्षा अधिकारी के लिए स्नातक (Graduate) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

आयु एवं शारीरिक योग्यता – आयु: 19 से 40 वर्ष- ऊंचाई: 168 से 170 सेंटीमीटर- वजन: 55 से 90 किलोग्रामआवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजअभ्यर्थियों को भर्ती शिविर में निम्न दस्तावेज साथ लाने होंगे—- 10वीं एवं 12वीं सहित सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की प्रतियां- आधार कार्ड- पैन कार्ड- दो पासपोर्ट साइज फोटो- ₹350 ऑनलाइन आवेदन शुल्कवेतन एवं सुविधाएंचयनित अभ्यर्थियों को आकर्षक वेतन के साथ विभिन्न सरकारी एवं निजी संस्थानों में नियुक्ति दी जाएगी।- सुरक्षा जवान: ₹14,000 से ₹25,000 प्रतिमाह- सुरक्षा सुपरवाइजर: ₹18,000 से ₹28,000 प्रतिमाहइसके अलावा कर्मचारियों को पीएफ, पेंशन, जीवन बीमा, मेडिकल सुविधा, वार्षिक वेतन वृद्धि, प्रमोशन, रियायती आवास और मेस सुविधा सहित अन्य लाभ भी उपलब्ध कराए जाएंगे। संस्था के अनुसार कर्मचारियों को 65 वर्ष तक स्थायी रोजगार का अवसर मिलेगा।

कहां मिलेगी नियुक्ति – चयनित युवाओं को राजस्थान एवं देश के विभिन्न औद्योगिक, शैक्षणिक, अस्पताल, एयरपोर्ट, मेट्रो, धार्मिक स्थलों तथा निजी प्रतिष्ठानों में नियुक्ति दी जाएगी। इनमें एम्स जोधपुर, बाड़मेर माइंस, जेके सीमेंट, ताज होटल, आगरा किला, रणथंभौर किला, निम्स यूनिवर्सिटी, पैसिफिक हॉस्पिटल, गुजरात के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्र सहित अन्य संस्थान शामिल हैं।हेल्पलाइन नंबरभर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं —9694371137 7073744937

Swarup Soni
Swarup Sonihttps://www.thartaknews.com
मैं स्वरूप सोनी Thar Tak News का Editor हु। मैं राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा खबरें, स्थानीय समाचार, राजनीति, सामाजिक मुद्दे और महत्वपूर्ण घटनाओं को पाठकों तक सही और तेज़ जानकारी के साथ पहुंचाने का कार्य करता हु। Thar Tak News का उद्देश्य विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments