असम के गुवाहाटी से एक बेहद सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। हाटीगांव इलाके में एक 25 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। पुलिस की शुरुआती जांच में महिला के पति पर वारदात को अंजाम देने का शक जताया गया है। घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब फ्लैट से लगातार तेज बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।
गुवाहाटी में पत्नी की ह*त्या का सनसनीखेज मामला: सिर फ्रिज में छिपाने का आ*रोप, पड़ोसियों की शिकायत से खुला राज

पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान रिया तालुकदार के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया कि महिला के शव के साथ बेहद क्रूरता की गई थी। उसका सिर धड़ से अलग कर फ्रिज में छिपाए जाने की बात सामने आई है। उसके हाथों की उंगलियां काटे जाने की जानकारी भी पुलिस जांच में सामने आई है।
बदबू आने के बाद पड़ोसियों ने दी सूचना
घटना का खुलासा रविवार को हुआ। आसपास रहने वाले लोगों को फ्लैट से लगातार दुर्गंध महसूस हो रही थी। इसके अलावा पति-पत्नी के काफी समय से नजर नहीं आने के कारण पड़ोसियों को शक हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और फ्लैट का दरवाजा खोलकर अंदर जांच शुरू की। तलाशी के दौरान महिला का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव और अन्य साक्ष्यों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फ्रिज में मिला महिला का सिर
जांच के दौरान पुलिस को फ्रिज से महिला का सिर बरामद होने की जानकारी सामने आई। रिपोर्टों के अनुसार, सिर को एक पॉलीथीन बैग में रखा गया था। पुलिस ने घटनास्थल से वारदात में इस्तेमाल किए जाने की आशंका वाले हथियार को भी बरामद किया है।
पुलिस का कहना है कि शव के साथ की गई क्रूरता और घटना के पीछे की वजह को लेकर जांच जारी है। फिलहाल पुलिस सभी परिस्थितियों और उपलब्ध साक्ष्यों को जोड़ने का प्रयास कर रही है।
पुलिस की शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई थी। कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि शव के हिस्सों को कुत्तों को खिलाने की योजना थी। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की जांच अभी जारी है और मामले के सभी पहलुओं की पुष्टि की जा रही है।
बताया गया है कि घटना के बाद आरोपी कुछ समय के लिए घर से चला गया था। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ कर घटना के पीछे की वजह और पूरी वारदात के क्रम का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

छह महीने पहले हुई थी शादी
जानकारी के मुताबिक, रिया तालुकदार और उसके पति रामानुजन गोस्वामी की शादी करीब छह महीने पहले हुई थी। शादी के बाद दोनों गुवाहाटी में किराए के फ्लैट में रह रहे थे।
रिया फैंसी बाजार के एसी मार्केट क्षेत्र में स्थित एक बुटीक में काम करती थी। वहीं आरोपी पति के कैब चलाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस दोनों के वैवाहिक जीवन और घटना से पहले की परिस्थितियों की भी जांच कर रही है।
ह*त्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं
इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल ह*त्या की वजह को लेकर है। पुलिस अभी तक वारदात के पीछे का स्पष्ट मकसद सामने नहीं ला सकी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ के साथ-साथ मोबाइल फोन और घटनास्थल से मिले अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह और वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
REPORTING ; MOTI JANGID

