HomeTop newsHeroin worth ₹70 lakh seized in Kangra's Indora:19 वर्षीय युवक पुलिस के...

Heroin worth ₹70 lakh seized in Kangra’s Indora:19 वर्षीय युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा

Heroin worth ₹70 lakh seized in Kangra’s Indora:19 वर्षीय युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा

कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश सरकार के “चिट्टा मुक्त प्रदेश” अभियान के तहत कांगड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इंदौरा क्षेत्र से करीब 260 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। मामले में 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, बरामद नशे की खेप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपये है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्म चंद वर्मा ने बताया कि 3 सितम्बर को सीआईए विंग की टीम डमटाल, इंदौरा और मिलवां क्षेत्र में नशा तस्करी पर नजर रखने के लिए गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि जालंधर-जम्मू (वाया पठानकोट) राष्ट्रीय राजमार्ग-44 से उलैहड़ियां जाने वाले मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के समीप एक युवक मोटरसाइकिल पर मादक पदार्थ लेकर मौजूद है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में मौके पर दबिश दी। वहां PB 07R-6786 नंबर की काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल खड़ी मिली। तलाशी के दौरान बाइक की डिक्की से पारदर्शी पॉलीथिन में छिपाकर रखा गया हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ।

इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर बरामद मादक पदार्थ की मात्रा 260 ग्राम पाई गई। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नशे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। मामले की गहन जांच जारी है।

रिपोर्टिंग – विरेन्द्र

thartaknews
thartaknewshttps://www.thartaknews.com
मैं Thar Tak News का Editor हु। मैं राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा खबरें, स्थानीय समाचार, राजनीति, सामाजिक मुद्दे और महत्वपूर्ण घटनाओं को पाठकों तक सही और तेज़ जानकारी के साथ पहुंचाने का कार्य करता हु। Thar Tak News का उद्देश्य विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments