HomeUncategorizedटिकट वितरण से नाराज कांग्रेस के 30 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

टिकट वितरण से नाराज कांग्रेस के 30 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

टिकट वितरण से नाराज कांग्रेस के 30 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

बीकानेर। नगर निगम चुनाव से पहले बीकानेर कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर असंतोष खुलकर सामने आ गया है। टिकट आवंटन से नाराज एक मंडल अध्यक्ष सहित करीब 30 पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफे की घोषणा कर दी है। इस घटनाक्रम से कांग्रेस संगठन में हलचल तेज हो गई है।

जानकारी के अनुसार, मंडल अध्यक्ष निर्मल बिश्नोई ने टिकट वितरण में कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए अपनी पूरी कार्यकारिणी के साथ इस्तीफा देने का ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि उनके साथ करीब 30 पदाधिकारियों ने भी अपने पद छोड़ने की पेशकश की है।

वार्ड 6 के टिकट को लेकर बढ़ा विवाद

मामला नगर निगम के वार्ड संख्या 6 से जुड़ा है। यहां कांग्रेस से टिकट के प्रबल दावेदार राकेश गहलोत को टिकट नहीं मिलने के बाद कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ गई। विरोध स्वरूप वार्ड अध्यक्ष पांचीलाल गहलोत ने भी अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है।नाराज नेताओं का आरोप है कि टिकट वितरण में लंबे समय से संगठन के लिए काम कर रहे कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की गई है। साथ ही, गोपनीय रिपोर्ट लीक कर कुछ चुनिंदा लोगों को लाभ पहुंचाने के आरोप भी लगाए गए हैं।

संगठन में डैमेज कंट्रोल की कोशिशें

सामूहिक इस्तीफे की घोषणा के बाद कांग्रेस संगठन में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी नेतृत्व नाराज पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मनाने के प्रयास में जुट गया है, ताकि चुनाव से पहले संगठन में एकजुटता बनाए रखी जा सके।

फिलहाल, इन इस्तीफों को स्वीकार किए जाने संबंधी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में सभी की नजरें कांग्रेस संगठन के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।

रिपोर्टिंग – विरेन्द्र

thartaknews
thartaknewshttps://www.thartaknews.com
मैं Thar Tak News का Editor हु। मैं राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा खबरें, स्थानीय समाचार, राजनीति, सामाजिक मुद्दे और महत्वपूर्ण घटनाओं को पाठकों तक सही और तेज़ जानकारी के साथ पहुंचाने का कार्य करता हु। Thar Tak News का उद्देश्य विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments