रामसर खारची गांव में अभी बरसात न होने की वजह से पानी का बड़ा संकट चल रहा है वहीं युवाओं ने चलाई मुहिम।
घर घर पानी – पशुओं की पानी के संकट के कारण मौत होते ना देखा गया तब युवाओं ने मिसाल पैश करते हुए जीवन दे दिया।
जब कुछ जनप्रतिनिधि जनता की बुनियादी समस्याओं का समाधान करने में नाकाम दिखाई देते हैं, तब समाज के कुछ नौजवान अपनी जिम्मेदारी निभाकर सेवा और इंसानियत की मिसाल कायम करते हैं। खारची गाँव के युवा खलीफा सदाम हुसैन ने भीषण गर्मी और पानी के संकट के समय पूरे समर्पण के साथ लोगों की सेवा की।

उनकी कोशिशों से 35 से अधिक पानी के टैंकर गाँव के अलग-अलग मोहल्लों और ढाणियों तक पहुँचाए गए तथा घर-घर ज़रूरतमंद परिवारों तक पीने का पानी पहुँचाने की व्यवस्था की गई। इतना ही नहीं, उन्होंने बेजुबान पशुओं की प्यास बुझाने के लिए भी अलग-अलग स्थानों पर पानी के टैंकर डलवाए। यह उनकी दूरदर्शी सोच, इंसानियत और हर जीव के प्रति संवेदनशीलता का बेहतरीन उदाहरण है।
गाँव की भलाई, लोगों की सुविधा और हर घर तक राहत पहुँचाने का उनका यह प्रयास वास्तव में सराहनीय है। ऐसे कर्मठ और सेवा भावी युवाओं पर पूरे गाँव को फक्र होना चाहिए।

