HomeRajasthanबाड़मेर में लाखों की चोरी का खुलासा: अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 3...

बाड़मेर में लाखों की चोरी का खुलासा: अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार, कई जिलों में वारदातें कबूलीं

बाड़मेर में लाखों की नकबजनी का खुलासा, अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

बाड़मेर | रिपोर्ट: उम्मेद चारण

बाड़मेर कोतवाली थाना पुलिस ने शास्त्रीनगर क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की नकब जनी का सफल खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय चोर गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी राजस्थान के कई जिलों सहित अन्य राज्यों में भी दर्जनों चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।जिला पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट (IPS) ने बताया कि 18 जून 2026 की रात शास्त्रीनगर निवासी किशोर कुमार जटिया के मकान में अज्ञात बदमाशों ने ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली थी। पीड़ित की रिपोर्ट पर 19 जून 2026 को कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर विशेष जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और विभिन्न रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया। करीब 250 किलोमीटर तक आरोपियों की गतिविधियों का पीछा करते हुए पुलिस टीम श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ पहुंची। हनुमानगढ़ जिला डीएसटी टीम के सहयोग से अंतरराज्यीय चोर गिरोह के सरगना सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी शुभाष उर्फ शास्त्री उर्फ भगतजी निवासी घड़साना, श्रीगंगानगरसज्जन कुमार निवासी अमरपुरा, जिला फाजिल्का (पंजाब)रवि कुमार निवासी सुरेशिया, जिला हनुमानगढ़ पुलिस पूछताछ में सामने आया कि यह गिरोह रेलवे मार्ग का उपयोग कर विभिन्न शहरों में पहुंचता था और रात के समय सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। वारदात के तुरंत बाद आरोपी उसी रात ट्रेन के माध्यम से फरार हो जाते थे।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बाड़मेर, बालोतरा, सिणधरी, जालौर, जोधपुर, नोखा, नागौर, बीकानेर, हनुमानगढ़, सूरतगढ़, मुकलावा, लूणकरणसर, बज्जू और खाजूवाला सहित कई स्थानों पर चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। चोरी गए सोने-चांदी के आभूषणों और नकदी की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई में जुटी हुई है। मामले में आगे और भी अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Swarup Soni
Swarup Sonihttps://www.thartaknews.com
मैं स्वरूप सोनी Thar Tak News का Editor हु। मैं राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा खबरें, स्थानीय समाचार, राजनीति, सामाजिक मुद्दे और महत्वपूर्ण घटनाओं को पाठकों तक सही और तेज़ जानकारी के साथ पहुंचाने का कार्य करता हु। Thar Tak News का उद्देश्य विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments