सुनारों के वास की जलभराव समस्या पर त्वरित कार्रवाई, स्कूल भवन निर्माण का भी किया निरीक्षण
बायतु भोपजी के सुनारों के वास में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या का भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि बालाराम मूंढ ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर समस्या का हाथों-हाथ समाधान करने को कहा गया। त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों को जलभराव से राहत मिली, जिस पर ग्रामीणों ने बालाराम मूंढ का आभार जताया।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष हनुमान जाणी, बायतु भोपजी प्रशासक महेंद्र चोपड़ा, चम्पालाल सोनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

इसके बाद भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि बालाराम मूंढ ने बायतु स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के नवीन भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों व निर्माण एजेंसी को कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकें।

