HomeIndiaसदर थाना व डीएसटी टीम की संयुक्त कार्रवाई: 45.300 किलो डोडा पोस्त...

सदर थाना व डीएसटी टीम की संयुक्त कार्रवाई: 45.300 किलो डोडा पोस्त के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, कार जब्त

बाड़मेर। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना सदर बाड़मेर और जिला विशेष टीम (DST) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है।

सदर थाना व डीएसटी टीम की संयुक्त कार्रवाई: 45.300 किलो डोडा पोस्त के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, कार जब्त

पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को भी जब्त किया है।जिला पुलिस अधीक्षक श्री चूनाराम जाट (IPS) ने बताया कि पुलिस मुख्यालय एवं जोधपुर रेंज के निर्देशों पर “नशा मुक्त बाड़मेर” अभियान के तहत मादक पदार्थों की तस्करी रोकने और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नितेश आर्य के निर्देशन में सदर थाना प्रभारी करतारसिंह और डीएसटी प्रभारी आदेश कुमार की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।

पुलिस टीम ने सरहद सरणु क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक आई-20 कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार में प्लास्टिक के कट्टों में भरा 45 किलो 300 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया।

मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लुम्भाराम पुत्र रूपाराम निवासी आदर्श चवा, मूलाराम पुत्र हड़मानाराम निवासी डाबली सरा और अशोक कुमार पुत्र रिड़मलराम निवासी आदर्श चवा के रूप में हुई है।

पुलिस थाना सदर बाड़मेर में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

इस कार्रवाई में डीएसटी टीम और सदर थाना पुलिस के जवानों की अहम भूमिका रही।

Swarup Soni
Swarup Sonihttps://www.thartaknews.com
मैं स्वरूप सोनी Thar Tak News का Editor हु। मैं राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा खबरें, स्थानीय समाचार, राजनीति, सामाजिक मुद्दे और महत्वपूर्ण घटनाओं को पाठकों तक सही और तेज़ जानकारी के साथ पहुंचाने का कार्य करता हु। Thar Tak News का उद्देश्य विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments