HomeRajasthanबीकानेर ग्रामीण सेवा शिविर 2026: बच्छासर में 12 ग्रामीणों को मिले भूमि...

बीकानेर ग्रामीण सेवा शिविर 2026: बच्छासर में 12 ग्रामीणों को मिले भूमि पट्टे, वर्षों का इंतजार हुआ खत्म

बीकानेर ग्रामीण सेवा शिविर 2026: बच्छासर में 12 ग्रामीणों को मिले भूमि पट्टे, वर्षों का इंतजार हुआ खत्म

बीकानेर ग्रामीण सेवा शिविर 2026: बच्छासर में 12 पात्र लाभार्थियों को मिले भूमि पट्टे – बीकानेर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। इसी क्रम में बीकानेर जिले की ग्राम पंचायत बच्छासर में आयोजित शिविर के दौरान 12 पात्र लाभार्थियों को भूमि के पट्टे वितरित किए गए, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखने को मिला।

AI Generated Image

राजस्थान पंचायतीराज नियम, 1996 के नियम 157 के तहत शिविर में कुल 27 भूमि पट्टे तैयार किए गए, जिनमें से 12 पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही स्वामित्व दस्तावेज सौंपे गए। शिविर प्रभारी एवं उपखंड अधिकारी महिमा कसाना ने लाभार्थियों को पट्टे वितरित किए। कई वर्षों से अपने आवास और भूमि के वैधानिक स्वामित्व का इंतजार कर रहे ग्रामीणों को जैसे ही उनके नाम का पट्टा मिला, उनके चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। लाभार्थियों ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें अपनी भूमि पर कानूनी अधिकार मिल गया है। इससे भविष्य में आवास निर्माण कराने के साथ-साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में भी सुविधा होगी।

शिविर में हाजी खां, फारूक अली, इमरान, भंवर खां, मुस्ताक अली, सिकंदर अली, भंवरराम, इमरान (पुत्र अलादीन खां), रोशनदीन, अलादीन, मांझी खां और अनवर सहित कुल 12 पात्र लाभार्थियों को भूमि पट्टे प्रदान किए गए।

Swarup Soni
Swarup Sonihttps://www.thartaknews.com
मैं स्वरूप सोनी Thar Tak News का Editor हु। मैं राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा खबरें, स्थानीय समाचार, राजनीति, सामाजिक मुद्दे और महत्वपूर्ण घटनाओं को पाठकों तक सही और तेज़ जानकारी के साथ पहुंचाने का कार्य करता हु। Thar Tak News का उद्देश्य विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments