HomeRajasthanबायतु में शिक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक, एसडीएम केशव कुमार मीणा...

बायतु में शिक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक, एसडीएम केशव कुमार मीणा ने दिए आवश्यक निर्देश

बायतु में शिक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक, एसडीएम केशव कुमार मीणा ने दिए आवश्यक निर्देश

उपखण्ड कार्यालय बायतु के तत्वावधान में मंगलवार को पंचायत समिति सभागार में उपखण्ड स्तरीय निष्पादन समिति की ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपखण्ड अधिकारी (RAS) केशव कुमार मीणा ने की। बैठक में बायतु ब्लॉक की शैक्षणिक व्यवस्थाओं, विद्यालयों में संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं तथा शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की विस्तार से समीक्षा की गई।बैठक के दौरान उपखण्ड अधिकारी ने क्षेत्र के विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षण व्यवस्था एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति को लेकर अधिकारियों एवं संस्था प्रधानों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ शिक्षा के स्तर में निरंतर सुधार के लिए सभी संबंधित अधिकारी एवं संस्था प्रधान गंभीरता से कार्य करें।

एसडीएम मीणा ने राज्य सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विभागीय योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय स्तर पर योजनाओं का लाभ पात्र विद्यार्थियों तक पहुंचाने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने पर जोर दिया। बैठक में बायतु क्षेत्र के समस्त पीईईओ (PEEO), उच्च प्राथमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के संस्था प्रधानों सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। इस दौरान अधिकारियों एवं संस्था प्रधानों ने अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित जानकारी एवं प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।बैठक के अंत में उपखण्ड अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं संस्था प्रधानों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन एवं विद्यार्थियों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने का आह्वान किया।

Swarup Soni
Swarup Sonihttps://www.thartaknews.com
मैं स्वरूप सोनी Thar Tak News का Editor हु। मैं राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा खबरें, स्थानीय समाचार, राजनीति, सामाजिक मुद्दे और महत्वपूर्ण घटनाओं को पाठकों तक सही और तेज़ जानकारी के साथ पहुंचाने का कार्य करता हु। Thar Tak News का उद्देश्य विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments