HomeRajasthanबाड़मेर: सेड़वा पुलिस का नशा मुक्त बाड़मेर अभियान एमडी ड्रग्स बनाने की...

बाड़मेर: सेड़वा पुलिस का नशा मुक्त बाड़मेर अभियान एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पर छापा, महिला गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

बाड़मेर: सेड़वा पुलिस का नशा मुक्त बाड़मेर अभियान एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पर छापा, महिला गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

19 जुलाई रविवार 2026-27 बाड़मेर:

बाड़मेर। पुलिस ने नशा मुक्त बाड़मेर अभियान के तहत पुलिस थाना सेड़वा क्षेत्र के गौड़ा गांव में अवैध एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का खुलासा किया । कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में तैयार एमडी, केमिकल, सफेद पाउडर, ड्रग्स बनाने के उपकरण तथा 24 लाख 9 हजार 500 रुपए की नकदी जब्त की है। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ 2 लाख आंकी गई है। एसपी चुनाराम जाट ने बताया किसूचना मिली थी, कि गौड़ा निवासी मुकेश पुत्र बीरबलराम अपने घर के पीछे बने टीनशेड के स्टोर रूम में अवैध रूप से एमडी ड्रग्स तैयार कर रहा है।

सूचना के आधार पर गठित विशेष टीम ने मौके पर दबिश देकर फैक्ट्री का पदार्फाश किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने 1 किलो 3 ग्राम तैयार एमडी ड्रग्स, 77.176 लीटर तरल केमिकल, 26 किलो 673 ग्राम सफेद पाउडर, एमडी बनाने की मशीनें, विभिन्न उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक कांटा तथा 24 लाख 9 हजार 500 रुपए नकद बरामद किए। मौके पर मौजूद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि मुख्य आरोपी मुकेश कुमार को नामजद किया गया है। इस संबंध में पुलिस थाना सेड़वा में शनिवार को एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विस्तृत अनुसंधान शुरू किया गया। पुलिस मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन कर संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है। इसके साथ ही एमडी ड्रग्स की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की भी गहन जांच की जा रही है।

एक वर्ष में ड्रग्स बनाने की चौथी फैक्ट्री पकड़ी: पुलिस के अनुसार, पिछले एक वर्ष में सेड़वा थाना क्षेत्र से एमडी ड्रग्स बनाने की यह चौथी फैक्ट्री पकड़ी गई है। पुलिस ने कहा, नशा मुक्त बाड़मेर अभियान के तहत मादक पदार्थ तस्करों के नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Swarup Soni
Swarup Sonihttps://www.thartaknews.com
मैं स्वरूप सोनी Thar Tak News का Editor हु। मैं राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा खबरें, स्थानीय समाचार, राजनीति, सामाजिक मुद्दे और महत्वपूर्ण घटनाओं को पाठकों तक सही और तेज़ जानकारी के साथ पहुंचाने का कार्य करता हु। Thar Tak News का उद्देश्य विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments