HomeRajasthanबाड़मेर में डॉक्टर से 2 करोड़ की कथित ब्लैक मेलिंग

बाड़मेर में डॉक्टर से 2 करोड़ की कथित ब्लैक मेलिंग

बाड़मेर में डॉक्टर से 2 करोड़ की कथित ब्लैक मेलिंग: नर्स पर अश्लील फोटो वायरल करने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप

बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर शहर से ब्लैकमेलिंग का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। एक निजी अस्पताल के 65 वर्षीय डॉक्टर ने अपनी ही अस्पताल में कार्यरत महिला नर्स पर करीब 2 करोड़ रुपये की कथित उगाही करने का आरोप लगाया है। डॉक्टर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

डॉक्टर की शिकायत में क्या कहा गया? पुलिस को दी गई शिकायत में डॉक्टर ने बताया कि महिला वर्ष 2016 से अस्पताल में नर्स के रूप में कार्यरत थी। नाइट ड्यूटी के दौरान दोनों के बीच परिचय बढ़ा। डॉक्टर का आरोप है कि इसी दौरान महिला ने उनके मोबाइल से निजी तस्वीरें अपने मोबाइल में ट्रांसफर कर लीं।

इसके बाद महिला कथित तौर पर उन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने, झूठे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी देकर लगातार पैसों की मांग करती रही। डॉक्टर का कहना है कि अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा और अस्पताल की साख बचाने के लिए उन्होंने समय-समय पर करीब 2 करोड़ रुपये दिए।बैंक ट्रांसफर, चेक और स्टांप पेपर का भी आरोप

शिकायत के अनुसार, इस राशि में लगभग 35 लाख रुपये बैंक खातों के माध्यम से ट्रांसफर किए गए। डॉक्टर ने यह भी आरोप लगाया कि महिला ने उनसे खाली चेक और स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर भी करवाए।

लोकेशन ट्रैक करने और निगरानी रखने का आरोपडॉक्टर का आरोप है कि महिला ने उन्हें अपने नाम का एक अलग मोबाइल फोन और सिम कार्ड देकर उसे हर समय चालू रखने का दबाव बनाया, ताकि उनकी लोकेशन पर नजर रखी जा सके। इसके अलावा अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों के पासवर्ड लेकर उनकी गतिविधियों की निगरानी करने का भी आरोप लगाया गया है। डॉक्टर ने इसे अपने ऊपर लगातार मानसिक दबाव बनाए रखने जैसा बताया। अहमदाबाद प्रवास के दौरान 1000 कॉल करने का दावाशिकायत में कहा गया है कि जब डॉक्टर अहमदाबाद गए थे, तब महिला ने उन्हें करीब 1000 बार फोन किया। वहीं अप्रैल 2025 में महिला के डॉक्टर के घर के बाहर पूरी रात बैठने और अंदर आने की जिद करने का भी आरोप लगाया गया है। डॉक्टर का दावा है कि इस घटना के सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद हैं। 12 हजार वेतन, लेकिन लाखों रुपये वसूली का आरोप

डॉक्टर के अनुसार, महिला को अस्पताल से हर महीने करीब 12 हजार रुपये वेतन मिलता था, लेकिन इसके बावजूद वह कथित रूप से हर महीने लाखों रुपये की मांग कर ब्लैकमेल करती रही।

पुलिस क्या बोली? डीएसपी रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि डॉक्टर की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। उसके पास से 17 हजार रुपये बरामद होने की जानकारी भी सामने आई है। फिलहाल पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।

नोट: यह समाचार पुलिस में दर्ज शिकायत और डॉक्टर द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। मामले की जांच जारी है। महिला के खिलाफ लगाए गए आरोप अभी न्यायालय में सिद्ध नहीं हुए हैं और अंतिम निष्कर्ष जांच एवं न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

Swarup Soni
Swarup Sonihttps://www.thartaknews.com
मैं स्वरूप सोनी Thar Tak News का Editor हु। मैं राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा खबरें, स्थानीय समाचार, राजनीति, सामाजिक मुद्दे और महत्वपूर्ण घटनाओं को पाठकों तक सही और तेज़ जानकारी के साथ पहुंचाने का कार्य करता हु। Thar Tak News का उद्देश्य विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments