HomeTop newsअजमेर महिला ब्लाइंड म*र्डर का 6 घंटे में खुलासा, बदनामी के डर...

अजमेर महिला ब्लाइंड म*र्डर का 6 घंटे में खुलासा, बदनामी के डर से रची गई साजिश

अजमेर महिला ब्लाइंड म*र्डर का 6 घंटे में खुलासा, बदनामी के डर से रची गई साजिश

अजमेर, 4 सितंबर। अजमेर जिले के अरांई थाना क्षेत्र के छोटालांबा गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले का पुलिस ने महज छह घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला ने खेत में आरोपी और एक नाबालिग बालिका को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। कथित तौर पर बदनामी के डर से दोनों ने महिला की हत्या कर दी और उसके शव को कुएं में फेंक दिया।

पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी शंकरलाल बैरवा (25) को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वारदात में शामिल नाबालिग बालिका को निरुद्ध किया गया है।

कुएं में मिला था महिला का शव

जानकारी के अनुसार गुरुवार को अरांई पुलिस को सूचना मिली कि बोराड़ा रोड के पास स्थित एक कुएं में महिला का शव पड़ा हुआ है। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। मृतका की पहचान छोटालांबा निवासी सोनी देवी (38), पत्नी बजरंग लाल बैरवा के रूप में हुई।

पुलिस को शव की जांच के दौरान महिला के गले पर कसने के निशान और सिर पर चोट के निशान मिले। इससे मामला सामान्य मौत का न होकर हत्या का होने का संदेह गहरा गया। किशनगढ़ के राजकीय यज्ञनारायण चिकित्सालय में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें डॉक्टरों ने गला घोंटने के कारण मौ*त होने की पुष्टि की।इसके बाद मृतका के पति की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अलग-अलग टीमों को जांच में लगाया। एफएसएल और एमओबी टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। आसपास के खेतों में काम करने वाले लोगों से भी पूछताछ की गई।इसी दौरान शंकरलाल बैरवा की गतिविधियां पुलिस को संदिग्ध लगीं। पूछताछ के दौरान उसके बयानों में विरोधाभास सामने आया। पुलिस की नजर उसके गले पर मौजूद खरोंच के निशानों पर भी गई।जब पुलिस ने उपलब्ध तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उससे गहन पूछताछ की तो कथित तौर पर उसने वारदात से जुड़ी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद मामले की पूरी कड़ी सामने आने लगी।

पुलिस पूछताछ के मुताबिक, 2 सितंबर की दोपहर करीब एक बजे शंकरलाल अपने ज्वार के खेत में एक पूर्व परिचित नाबालिग बालिका के साथ मौजूद था। इसी दौरान सोनी देवी वहां से पशुओं के लिए चारा लेकर गुजर रही थी। उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया और कथित तौर पर उन्हें डांटा।पुलिस के अनुसार इसके बाद बदनामी के डर से आरोपी और नाबालिग ने मिलकर महिला पर हमला किया। आरोप है कि ज्वार के खेत में ही उसकी ओढ़नी से गला घोंटकर ह*त्या कर दी गई।

वारदात के बाद आरोपी ने नाबालिग को उसके घर भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, अंधेरा होने के बाद उसने महिला के शव को पास के कुएं में फेंक दिया। इसके बाद खुद को घटना से अलग दिखाने के लिए वह मृतका के परिजनों के साथ उसकी तलाश में शामिल होता रहा।शव मिलने के बाद पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, आरोपी की संदिग्ध गतिविधियां सामने आने लगीं। पुलिस के अनुसार आरोपी गांव छोड़कर भागने की कोशिश में था, लेकिन अरांई, बोराड़ा, किशनगढ़ और बांदरसिंदरी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के चलते उसे पकड़ लिया गया।

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से आगे की पूछताछ और मामले में जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। नाबालिग की भूमिका को लेकर भी पुलिस नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।

REPORTING ; MOTI JANGID

thartaknews
thartaknewshttps://www.thartaknews.com
मैं Thar Tak News का Editor हु। मैं राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा खबरें, स्थानीय समाचार, राजनीति, सामाजिक मुद्दे और महत्वपूर्ण घटनाओं को पाठकों तक सही और तेज़ जानकारी के साथ पहुंचाने का कार्य करता हु। Thar Tak News का उद्देश्य विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments