HomeTop newsMajor revelation regarding Doda smuggling in Bikaner:40 किलो डोडा पोस्त बरामद, तीन...

Major revelation regarding Doda smuggling in Bikaner:40 किलो डोडा पोस्त बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार, दो कारें जब्त ।

Major revelation regarding Doda smuggling in Bikaner:40 किलो डोडा पोस्त बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार, दो कारें जब्त ।

बीकानेर। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दंतौर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 40 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्विफ्ट और ऑल्टो कार को जब्त करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार दंतौर थाना पुलिस की टीम भारतमाला रोड (एनएच-911) पर जय गणेश भोजनालय के सामने रोही क्षेत्र में नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक स्विफ्ट कार और एक ऑल्टो कार को रुकवाकर उसमें सवार लोगों से पूछताछ की। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर दोनों वाहनों की गहन तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान दोनों कारों से कुल करीब 40 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही दिनेश विश्नोई, सुखदेव विश्नोई और द्वारका प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद डोडा पोस्त कहां से लाया गया था और इसे किस स्थान पर सप्लाई किया जाना था। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

रिपोर्टिंग – विरेन्द्र

thartaknews
thartaknewshttps://www.thartaknews.com
मैं Thar Tak News का Editor हु। मैं राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा खबरें, स्थानीय समाचार, राजनीति, सामाजिक मुद्दे और महत्वपूर्ण घटनाओं को पाठकों तक सही और तेज़ जानकारी के साथ पहुंचाने का कार्य करता हु। Thar Tak News का उद्देश्य विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments