HomeRajasthanशिक्षा विभाग का बड़ा कदम: रिक्त पदों पर 'विद्या संबल' के तहत...

शिक्षा विभाग का बड़ा कदम: रिक्त पदों पर ‘विद्या संबल’ के तहत गेस्ट फैकल्टी की होगी नियुक्ति

शिक्षा विभाग का बड़ा कदम: रिक्त पदों पर ‘विद्या संबल’ के तहत गेस्ट फैकल्टी की होगी नियुक्ति

जयपुर। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के बड़ी संख्या में रिक्त पदों के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस समस्या के समाधान के लिए शिक्षा विभाग ने एक बार फिर ‘विद्या संबल’ योजना के तहत गेस्ट फैकल्टी लगाने की तैयारी शुरू कर दी है।इस योजना के जरिए प्रदेश के सभी स्कूलों में कुल 76,000 गेस्ट फैकल्टी (शिक्षकों) की तैनाती की जाएगी. ।

विभागीय सूत्रों के अनुसार, जिन सरकारी विद्यालयों में विषयवार शिक्षकों की कमी है, वहां आवश्यकता के आधार पर गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति की जाएगी। इससे छात्रों की नियमित पढ़ाई बाधित नहीं होगी और शैक्षणिक कार्य सुचारु रूप से जारी रह सकेगा।

बताया जा रहा है कि जिला स्तर पर रिक्त पदों का आकलन कर संबंधित विद्यालयों से प्रस्ताव मांगे जा रहे हैं। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पात्र अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें अस्थायी रूप से नियुक्त किया जाएगा।

कौन आवेदन कर सकेगा?

विद्या संबल योजना के तहत संबंधित पद के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। इसमें पद के अनुसार स्नातक, स्नातकोत्तर, बी.एड., डी.एल.एड. या अन्य आवश्यक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार शामिल होंगे। चयन विभाग द्वारा निर्धारित नियमों और मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

सैलरी कितनी मिलेगी?

विद्या संबल योजना के तहत चयनित गेस्ट फैकल्टी को पद के अनुसार प्रति घंटा मानदेय दिया जाएगा। वर्तमान व्यवस्था के अनुसार शिक्षक, वरिष्ठ अध्यापक और व्याख्याता पदों के लिए अधिकतम ₹21,000 से ₹30,000 प्रतिमाह तक मानदेय निर्धारित है। अंतिम मानदेय विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार देय होगा।

Swarup Soni
Swarup Sonihttps://www.thartaknews.com
मैं स्वरूप सोनी Thar Tak News का Editor हु। मैं राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा खबरें, स्थानीय समाचार, राजनीति, सामाजिक मुद्दे और महत्वपूर्ण घटनाओं को पाठकों तक सही और तेज़ जानकारी के साथ पहुंचाने का कार्य करता हु। Thar Tak News का उद्देश्य विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments