HomeRajasthanबाड़मेर: 6 वर्षीय बेटे संग ट्रेन की चपेट में आई मां, दोनों...

बाड़मेर: 6 वर्षीय बेटे संग ट्रेन की चपेट में आई मां, दोनों की दर्दनाक मौ*त

बाड़मेर रिपोर्टर उम्मेद चारण

बाड़मेर: 6 वर्षीय बेटे संग ट्रेन की चपेट में आई मां, दोनों की दर्दनाक मौ*त

बाड़मेर शहर में मंगलवार शाम एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां एक महिला अपने 6 वर्षीय मासूम बेटे के साथ रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई। मुनाबाव से बाड़मेर की ओर आ रहे रेलवे इंजन की चपेट में आने से मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र की धूड़ानियों की ढाणी निवासी सायर कंवर (पत्नी डूगर सिंह) पिछले करीब तीन वर्षों से मानसिक बीमारी से जूझ रही थीं और उनका इलाज गुजरात के पालनपुर स्थित अस्पताल में चल रहा था। मंगलवार शाम करीब 4 बजे वह अपने 6 वर्षीय बेटे राजू को साथ लेकर रेलवे ट्रैक पर पहुंचीं, जहां दोनों इंजन की चपेट में आ गए।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने बताया कि बुधवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

सदर थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि प्रारंभिक जांच में महिला के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की जानकारी सामने आई है। प्रथम दृष्टया इसी कारण यह कदम उठाया गया प्रतीत होता है। मृतका के पीहर और ससुराल पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए हैं तथा फिलहाल किसी प्रकार की शंका व्यक्त नहीं की गई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

thartaknews
thartaknewshttps://www.thartaknews.com
मैं Thar Tak News का Editor हु। मैं राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा खबरें, स्थानीय समाचार, राजनीति, सामाजिक मुद्दे और महत्वपूर्ण घटनाओं को पाठकों तक सही और तेज़ जानकारी के साथ पहुंचाने का कार्य करता हु। Thar Tak News का उद्देश्य विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments