HomeTop newsकरौली के मंदिर में चल रहा था नशे का कारोबार, CID-CB ने...

करौली के मंदिर में चल रहा था नशे का कारोबार, CID-CB ने 5.6 किलो अफीम और 7.52 किलो गांजा किया जब्त

करौली के मंदिर में चल रहा था नशे का कारोबार, CID-CB ने 5.6 किलो अफीम और 7.52 किलो गांजा किया जब्त

जयपुर में मंदिर से चल रहा था नशे का कारोबार, CID-CB ने 5.6 किलो अफीम और 7.52 किलो गांजा किया जब्तजयपुर, 03 जुलाई 2026। राजस्थान में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईडी क्राइम ब्रांच (CID-CB) को बड़ी सफलता मिली है। करौली जिले में एक मंदिर परिसर में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अफीम और गांजा बरामद करते हुए एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। वहीं इस मामले से जुड़े दो अन्य आरोपी फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश जारी है।

AI Generated Image

सीआईडी क्राइम ब्रांच की ओर से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर करौली स्थित ध्यानसंत मंदिर परिसर में विशेष घेराबंदी की गई। पुलिस टीम के पहुंचते ही वहां मौजूद एक संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मध्यप्रदेश के सागर निवासी राकेश उर्फ रूद्रगिरी (35) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके बैग से 5.654 किलोग्राम अफीम तथा 7.52 किलोग्राम गांजे से तैयार किए गए लगभग 350 पाउच बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह स्वयं भी नशे का आदी है और मादक पदार्थों की छोटी-छोटी पुड़ियां बनाकर बेचता था। उसने बताया कि उसे अवैध नशीले पदार्थ भैसीना निवासी मिथुन धाकड़ उर्फ उत्तम उपलब्ध कराता था, जो बड़े स्तर पर नशा तस्करी के नेटवर्क का संचालन कर रहा है। जांच के दौरान पुलिस को एक अन्य आरोपी योगेश धाकड़ के पास भी अवैध गांजा होने की सूचना मिली। पुलिस टीम जब उसके घर पहुंची तो आरोपी हथियार लेकर घर के अंदर भाग गया और पीछे की दीवार फांदकर फरार हो गया।

बाद में की गई तलाशी में उसके घर से 6.280 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। सीआईडी सीबी की इस कार्रवाई को प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

देश और दुनिया की खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहे।
Thar Tak News
Swarup Soni
Swarup Sonihttps://www.thartaknews.com
मैं स्वरूप सोनी Thar Tak News का Editor हु। मैं राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा खबरें, स्थानीय समाचार, राजनीति, सामाजिक मुद्दे और महत्वपूर्ण घटनाओं को पाठकों तक सही और तेज़ जानकारी के साथ पहुंचाने का कार्य करता हु। Thar Tak News का उद्देश्य विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments