WhatsApp का नया फीचर: अब चैट लिस्ट में ही दिखेगा कौन है ऑनलाइन
प्रोफाइल फोटो पर दिखेगा ग्रीन डॉट
नई दिल्ली: इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp अपने यूजर्स के लिए लगातार नए फीचर्स पर काम कर रहा है। अब कंपनी एक ऐसे फीचर की टेस्टिंग कर रही है, जिससे यूजर्स को बिना चैट खोलते ही पता चल सकेगा कि कौन सा कॉन्टैक्ट ऑनलाइन है।
Meta के स्वामित्व वाली WhatsApp एक नए ऑनलाइन इंडिकेटर फीचर पर काम कर रही है। इस फीचर के आने के बाद किसी कॉन्टैक्ट की प्रोफाइल फोटो पर एक हरा डॉट (Green Dot) दिखाई देगा, जिससे पता चलेगा कि वह व्यक्ति इस समय WhatsApp इस्तेमाल कर रहा है।
चैट खोले बिना मिलेगी ऑनलाइन स्टेटस की जानकारी – फिलहाल WhatsApp पर किसी व्यक्ति का ऑनलाइन स्टेटस देखने के लिए चैट विंडो खोलनी पड़ती है।
नए फीचर के बाद यूजर्स को चैट लिस्ट या कॉन्टैक्ट जानकारी में ही ऑनलाइन होने का संकेत मिल सकता है।
फीचर ट्रैकर WABetaInfo के मुताबिक, यह फीचर WhatsApp Beta Android वर्जन 2.26.24.5 में टेस्ट किया जा रहा है। हालांकि अभी यह सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है।
प्राइवेसी सेटिंग में मिलेगा कंट्रोल – रिपोर्ट्स के अनुसार, WhatsApp यूजर्स को इस ग्रीन डॉट इंडिकेटर को छिपाने का विकल्प भी दे सकता है।
यानी यूजर अपनी प्राइवेसी सेटिंग के अनुसार यह तय कर पाएंगे कि उनका ऑनलाइन स्टेटस दिखाई दे या नहीं।
यह फीचर Facebook, Instagram और Slack जैसे प्लेटफॉर्म पर मौजूद ऑनलाइन एक्टिविटी इंडिकेटर की तरह काम कर सकता है।
WhatsApp बैकअप मैनेजमेंट फीचर पर भी काम – इसके अलावा WhatsApp एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक नए बैकअप मैनेजमेंट फीचर की भी टेस्टिंग कर रहा है!
इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने WhatsApp बैकअप को बेहतर तरीके से कंट्रोल कर पाएंगे।
नए फीचर के जरिए यूजर्स पुराने बैकअप देख सकेंगे, जरूरत पड़ने पर उन्हें डिलीट कर सकेंगे और स्टोरेज स्पेस खाली कर पाएंगे।Google के साथ मिलकर हो रहा है काम – रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Google भी एंड्रॉयड सिस्टम में बैकअप मैनेजमेंट को आसान बनाने के लिए नए विकल्प जोड़ रहा है।
इससे यूजर्स सीधे फोन की सेटिंग्स से WhatsApp बैकअप को मैनेज कर सकेंगे।
फिलहाल दोनों फीचर्स टेस्टिंग और डेवलपमेंट स्टेज में हैं। कंपनी की तरफ से आधिकारिक घोषणा के बाद ही इनके सभी यूजर्स के लिए रोलआउट की जानकारी सामने आएगी।




