HomeTop newsरईस' दिखने वाले युवक संग भागी कॉलेज छात्रा, निकला पुताई वाला, सच...

रईस’ दिखने वाले युवक संग भागी कॉलेज छात्रा, निकला पुताई वाला, सच सामने आया तो पैरों तले खिसक गई जमीन

‘रईस’ दिखने वाले युवक संग भागी कॉलेज छात्रा, निकला पुताई वाला, सच सामने आया तो पैरों तले खिसक गई जमीन!

सोशल मीडिया की चकाचौंध के पीछे छिपे डिजिटल धोखे का एक सनसनीखेज मामला आदिवासी बहुल शहडोल जिले से सामने आया है. यहाँ इंस्टाग्राम पर महंगी और आलीशान लाइफस्टाइल की फर्जी पहचान बनाकर एक युवक ने कॉलेज की फर्स्ट ईयर की छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया. खुद को बड़ी-बड़ी कोठियों का मालिक बताने वाले इस युवक की हकीकत जब सामने आई, तो हर कोई दंग रह गया. वह असल में घरों में पुट्टी-पुताई का काम करने वाला एक मजदूर निकला. जैतपुर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए छात्रा को मुरैना जिले से सकुशल बरामद कर लिया है.

आलीशान मकानों में फोटो खींचकर फंसाता था करण*पकड़े गए आरोपी की पहचान ग्वालियर जिले के रहने वाले करण धानुक के रूप में हुई है. करण ने इंस्टाग्राम पर अपनी असल पहचान छिपाकर ‘करण राजपूत’ नाम से एक फर्जी आईडी बना रखी थी.

ऐसे बुनता था जाल करण धानुक पेशे से पुट्टी और पुताई का काम करता है. जब वह बड़े-बड़े आलीशान बंगलों और कोठियों में काम करने जाता था, तो वहां की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो खींचकर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर देता था. सोशल मीडिया पर वह खुद को बेहद संपन्न, रईस दिखाता था.

ट्रेन और बस बदलकर पहुंचा शहडोल*इंस्टाग्राम की इसी झूठी और चमक-दमक वाली लाइफस्टाइल को सच मानकर जैतपुर क्षेत्र की 18 साल की कॉलेज छात्रा उसके जाल में फंस गई. दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और आरोपी ने उसे अपने साथ चलने के लिए मना लिया. योजना के मुताबिक, आरोपी करण ट्रेन और बस के जरिए ग्वालियर से शहडोल के जैतपुर पहुंचा और छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर फरार हो गया.

मुरैना के गांव से युवती बरामद जब बेटी घर नहीं लौटी, तो परेशान परिजनों ने जैतपुर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए जैतपुर थाना प्रभारी जेपी शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने तकनीकी जांच (साइबर सेल) और मोबाइल लोकेशन के आधार पर तलाश शुरू की.

आरोपी युवक मौके से फरार कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस की टीम मुरैना जिले के एक सुदूर गांव में पहुंची, जहां से छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया गया. हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही शातिर आरोपी करण धानुक मौके से भागने में सफल रहा.पुलिस टीम ने कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद छात्रा को उसके परिजनों के हवाले कर दिया है. फिलहाल पुलिस आरोपी करण की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

Swarup Soni
Swarup Sonihttps://www.thartaknews.com
मैं स्वरूप सोनी Thar Tak News का Editor हु। मैं राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा खबरें, स्थानीय समाचार, राजनीति, सामाजिक मुद्दे और महत्वपूर्ण घटनाओं को पाठकों तक सही और तेज़ जानकारी के साथ पहुंचाने का कार्य करता हु। Thar Tak News का उद्देश्य विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments