बीकानेर में मेडिकल कॉलेज के बाहर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से हुई तीखी झड़प बीकानेर।
एसपी मेडिकल कॉलेज के बाहर उस समय माहौल गर्म हो गया जब चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के दौरे से पहले यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।यूथ कांग्रेस की ओर से PBM अस्पताल की व्यवस्थाओं और प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने के मामलों को लेकर रैली निकाली गई थी।
रैली के मेडिकल कॉलेज पहुंचने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक हुई।स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।
इस दौरान कई यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।
मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठाते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की। वहीं प्रशासन की ओर से मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए गए।




