HomeLifestyleपानी की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर लूणी के ग्रामीणों का...

पानी की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर लूणी के ग्रामीणों का गौतम सिंह बड़ली के नेतृत्व में मटकी फोड़ प्रदर्शन जोधपुर।

पानी की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर लूणी के ग्रामीणों का गौतम सिंह बड़ली के नेतृत्व में मटकी फोड़ प्रदर्शन जोधपुर।

लूणी क्षेत्र में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या को लेकर गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों और महिलाओं ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।

हाथों में मटकियां, पानी की बोतलें और मांगों से संबंधित तख्तियां लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट के बाहर मटकियां फोडकर विरोध जताया तथा नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे गौतम सिंह ने बताया कि क्षेत्र के हजारों ग्रामीण महीनों से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं।

File photos

कई गांवों में नियमित जलापूर्ति नहीं होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना राज्य की जिम्मेदारी है, जिसका उल्लेख संविधान में भी निहित है।

File photos

ग्रामीणों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में चार प्रमुख मांगें रखी गई। इनमें सभी प्रभावित गांवों के लिए स्थायी पेयजल परियोजना की लिखित कार्ययोजना एवं समय-सीमा सार्वजनिक करना, स्थायी व्यवस्था होने तक प्रत्येक प्रभावित परिवार को निशुल्क टैंकर जलापूर्ति अथवा प्रतिमाह दो हजार रुपए जल संकट मुआवजा देना, 24 घंटे डिजिटल हेल्पलाइन तथा टैंकरों की जीपीएस ट्रैकिंग व्यवस्था लागू करना और तीसरे पक्ष से भौतिक सत्यापन एवं ऑडिट करवाना शामिल है।

File photos

गौतम सिंह ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में जल योजनाओं की वास्तविक स्थिति और सरकारी दावों में बड़ा अंतर है। ग्रामीणों को योजनाओं की प्रगति एवं जलापूर्ति व्यवस्था की सही जानकारी नहीं मिल पा रही है, जिससे लोगों में लगातार असंतोष और जनाक्रोश बढ़ रहा है।

File photos

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र प्रभावी कार्रवाई कर पेयजल समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की।

Swarup Soni
Swarup Sonihttps://www.thartaknews.com
मैं स्वरूप सोनी Thar Tak News का Editor हु। मैं राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा खबरें, स्थानीय समाचार, राजनीति, सामाजिक मुद्दे और महत्वपूर्ण घटनाओं को पाठकों तक सही और तेज़ जानकारी के साथ पहुंचाने का कार्य करता हु। Thar Tak News का उद्देश्य विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments