नई दिल्ली: मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ भारत में अधर में 8.7 करोड़ युवाओं का भविष्य, नीति आयोग की रिपोर्ट में खुलासा ऑपरेशन सिंदूर में तबाह आतंकी कैंप फिर तैयार
24 अगस्त सोमवार 2026-27
नई दिल्ली: मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ आज की खबरों में भारत में अधर में 8.7 करोड़ युवाओं का भविष्य, नीति आयोग की रिपोर्ट में खुलासा ऑपरेशन सिंदूर में तबाह आतंकी कैंप फिर तैयार भारत बनाएगा अपना अंतरिक्ष स्टेशन इमरान खान के इलाज के लिए 21 पूर्व कप्तानों की अपील प्रमुख रहा।
1.भारत में अधर में 8.7 करोड़ युवाओं का भविष्य, नीति आयोग की रिपोर्ट में खुलासा:
भारत में 15 से 29 वर्ष की आयु के करीब 8.7 करोड़ युवा NEET (Not in Education, Employment or Training) श्रेणी में हैं। यानी ये युवा न तो शिक्षा से जुड़े हैं, न रोजगार में हैं और न ही किसी तरह का कौशल प्रशिक्षण ले रहे हैं। नीति आयोग ने अपनी रिपोर्ट ‘Reimagining Skilling for Viksit Bharat@2047’ में इस बड़ी चुनौती से निपटने के लिए किफायती और सब्सिडी वाले स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम की जरूरत पर जोर दिया है।

2.ऑपरेशन सिंदूर में तबाह आतंकी कैंप फिर तैयार:
भारत की तरफ से चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख आतंकी ठिकाने के बहावलपुर स्थित मुख्यालय ‘मरकज सुभान अल्लाह’ को धवस्त कर दिया गया था. अब यह बहावलपुर स्थित मरकज सुभानअल्लाह परिसर के दोबारा तैयार होने का दावा सामने आया है. हमले में हेडक्वार्टर पूरी तरह तबाह हो गया था. यह फिर से काम करने लगा है. इसके बाहर और अंदर के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं.

3.भारत बनाएगा अपना अंतरिक्ष स्टेशन:
भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में इतिहास रचने के बाद अब अंतरिक्ष में अपनी स्थायी मौजूदगी स्थापित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसरो प्रमुख डॉ. वी. नारायणन ने अहमदाबाद में तीसरे राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह के दौरान बताया कि भारत 2035 तक भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (BAS) स्थापित करने की तैयारी कर रहा है। स्टेशन के पहले मॉड्यूल को मंजूरी मिल चुकी है और इसे 2028 तक अंतरिक्ष में भेजने का लक्ष्य है।

4.इमरान खान के इलाज के लिए 21 पूर्व कप्तानों की अपील:
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और विश्व कप विजेता कप्तान इमरान खान के स्वास्थ्य को लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत में चिंता बढ़ गई है। भारत के सुनील गावस्कर और कपिल देव समेत 21 पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कप्तानों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ की सरकार को पत्र लिखकर इमरान खान को उचित और स्वतंत्र मेडिकल इलाज उपलब्ध कराने की मांग की है।

जंतर-मंतर पार्ट 2 की तैयारीः
कॉकरोच जनता पार्टी ने रविवार (23 अगस्त) को केंद्र सरकार की तरफ से जंतर मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन को खत्म के समय किए वादों को पूरा करने की अपील की है. इस प्रेशर ग्रुप ने केंद्र पर युवाओं को धोखा देने और उनका भरोसा तोड़ने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. सीजेपी ने कहा,’सरकार शांतिपूर्ण आंदोलन को खत्म करने के समय जो वादें करती है, सड़कें खाली हो जाने के बाद, उन्हीं वादों से मुकरने की कोशिश करती है. भारत के युवाओं से किए गए वादों को अक्षरश: और उसकी भावना के अनुरूप किया जाना चाहिए.’

भारत स्पेस में कर रहा फ्यूल-स्टेशन और दवाइयां बनाने की तैयारी:
भारत का स्पेस सेक्टर अब फिल्मों में दिखाई जाने वाली भविष्य की तकनीकों को हकीकत में बदलने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 अगस्त को देश के 20 स्पेस स्टार्टअप्स के फाउंडर्स से बातचीत की। इस बातचीत का वीडियो 23 अगस्त को जारी किया गया। पीएम मोदी ने स्टार्टअप्स को भरोसा दिलाया कि सरकार जोखिम लेने वाले उद्यमियों का लगातार समर्थन करेगी।
पाकिस्तानी प्रोफेसर का जिन्न से बिजली बनाने वाला दावाः
पाकिस्तान में सेना और उससे जुड़े अधिकारियों को लेकर विवादों के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पाकिस्तानी प्रोफेसर परवेज हुडभॉय एक पॉडकास्ट के दौरान पाकिस्तान के पूर्व परमाणु इंजीनियर सुल्तान बशीरुद्दीन महमूद से जुड़े एक कथित दावे का जिक्र करते नजर आ रहे हैं। सुल्तान बशीरुद्दीन महमूद को पाकिस्तान के मौजूदा DG ISPR लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी के पिता के तौर पर बताया जाता है।

