PM मोदी की पचपदरा सभा स्थगित, 1600 बसों की व्यवस्था रद्द
PM मोदी की पचपदरा सभा स्थगित, 1600 बसों की व्यवस्था रद्द
बालोतरा : पचपदरा PM मोदी सभा स्थगित होते ही थम गया 1600 बसों का पहिया, मिनटों में बदली व्यवस्थाओं की तस्वीर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पचपदरा में प्रस्तावित रिफाइनरी उद्घाटन सभा के लिए बाड़मेर और बालोतरा जिलों में बड़े स्तर पर परिवहन व्यवस्था की गई थी
करीब 1600 बसों का इंतजाम कर हजारों लोगों को सभा स्थल तक पहुंचाने की तैयारी पूरी कर ली गई थी,
लेकिन कार्यक्रम स्थगित होने की सूचना मिलते ही पूरी व्यवस्था पलभर में बदल गई और सभी बसों को वापस रवाना कर दिया गयाप्रशासन ने दोनों जिलों में हर विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से बसों का आवंटन किया था।
विशेष रूप से बाड़मेर जिले से करीब 700 बसें पचपदरा पहुंचनी तय थीं।
मंगलवार सुबह इन बसों के जरिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से लोगों को सभा स्थल तक ले जाया जाना था, लेकिन कार्यक्रम टलने के साथ ही यह पूरी योजना धराशायी हो गई।
दरअसल, पचपदरा स्थित रिफाइनरी प्लांट में सोमवार को भीषण आग लग गई थी।
आग लगने से हड़कंप मच गया।
आग की घटना के बाद पीएम नरेंद्र मोदी का मंगलवार को होने वाला दौरा स्थगित हो गया
आदर्श स्टेडियम में जुटी बसें, फिर लौटी खाली
बाड़मेर शहर में नगर परिषद की ओर से आदर्श स्टेडियम में बसों की व्यवस्था की गई थी।
यहां से करीब 40 से 45 बसों के जरिए शहरवासियों को पचपदरा ले जाना था।
सोमवार दोपहर तक करीब 40 बसें स्टेडियम पहुंच भी चुकी थीं और अंतिम तैयारियां चल रही थीं।
लेकिन कार्यक्रम स्थगित होने की सूचना के बाद इन बसों को बिना उपयोग के ही वापस भेज दिया गया
ब्लॉक स्तर तक पहुंच चुकी थी व्यवस्था
ग्रामीण क्षेत्रों में भी व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई थीं।
हर ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर तक बसें पहुंचाने की जिम्मेदारी तय की गई थी।
सोमवार दोपहर तक अधिकांश बसें ब्लॉक मुख्यालयों तक पहुंच चुकी थीं और लोगों को लाने की तैयारी पूरी थी।
लेकिन अचानक आए आदेश के बाद सभी बसों को वहीं से वापस कर दिया गया
प्रशासन की त्वरित कार्रवाई
कार्यक्रम स्थगन की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तुरंत सभी संबंधित अधिकारियों और परिवहन व्यवस्थाओं को निर्देश जारी किए।
बस संचालकों को सूचित कर फ्री किया गया, जिससे अनावश्यक भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति नहीं बनी