18 दिन पहले लगी नौकरी पुलिस कांस्टेबल ने क्यों किया ऐसा…!
18 दिन पहले लगी नौकरी पुलिस कांस्टेबल ने क्यों किया ऐसा…!!
18 दिन पहले लगी नौकरी पुलिस कांस्टेबल ने क्यों किया ऐसा
राजस्थान के बाड़मेर शहर से एक दुखद खबर सामने आई है।
बाड़मेर पुलिस लाइन स्थित पानी के होद में कूदकर एक पुलिस कांस्टेबल ने आत्महत्या कर ली।
घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है, जो अमृता देवी बटालियन में तैनात था।
बताया जा रहा है कि विजय कुमार खड़ीन गांव का निवासी था।प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस लाइन परिसर में स्थित पानी के होद में एक जवान के कूदने की सूचना मिली।
घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और डीएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे तथा पूरे मामले की जानकारी ली।
पुलिसकर्मियों ने तुरंत जवान को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। परिवार में इस खबर के बाद मातम छा गया।
बताया जा रहा है कि विजय कुमार की नौकरी को अभी महज 18 दिन ही हुए थे। उसे 11 फरवरी को ही कांस्टेबल पद पर नियुक्ति मिली थी।
इतने कम समय में इस तरह की घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।
पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है और परिजनों के बयान लिए जाएंगे।
प्रारंभिक तौर पर यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
