बालोतरा जिले में अवैध मेडिकल क्लीनिक पर स्कूली बच्चे ओर नौसिखिए लड़के लगा रहे है इंजेक्शन..!

बालोतरा जिले में अवैध मेडिकल क्लीनिक पर स्कूली बच्चे ओर नौसिखिए लड़के लगा रहे है इंजेक्शन ओर ग्लूकोस बालोतरा स्वास्थ्य विभाग बेखबर

बालोतरा स्वास्थ्य विभाग बना मूकदर्शक, बालोतरा जिले में दर्जनों अवैध मेडिकल क्लीनिक पर प्रशासन की मौनस्वीकृति, कार्यवाही नहीं होने से दिनोदिन गली गली में खुल रहे है अवैध मेडिकल क्लीनिक

बालोतरा जिले में दर्जनों अवैध मेडिकल क्लीनिक की आड़ में झोलाछाप एवं नौसिखिए लोग डॉक्टर बनकर कर रहे है मरीजों का इलाज

मेडिकल संचालक दूसरे लोगों(डिग्रीधारी फार्मासिस्ट) से पैसे देकर उनसे लाइसेंस (डिग्री) लाखों रुपए में खरीद कर दूसरों की लाइसेंस डिग्री लगाकर जिले में दर्जनों अवैध मेडिकल क्लीनिक चला रहे है स्वास्थ्य विभाग को कई बार जागरूक लोगों द्वारा शिकायत करने के बावजूद नहीं की जाती है कार्यवाही

बालोतरा जिला कलेक्टर महोदय इस मामले में स्वत संज्ञान लेकर तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई करें एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी को नोटिस देकर अवैध मेडिकल स्टोर की रिपोर्ट मांगे वरना कभी भी बड़ी जनहानि होने से इनकार नहीं किया जा सकता है

दर्जनों मेडिकल स्टोर पर नौसिखिए एवं स्कूली बच्चे लोगों को इंजेक्शन एवं ग्लूकोस लगाते देखे जा सकते है

कुछ दिन पूर्व जोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा की भी मौत का कारण गलत इंजेक्शन बताया जा रहा है

जिला कलेक्टर महोदय बालोतरा को सूचित किया जा रहा है कि बालोतरा में अवैध मेडिकल क्लिनिक चल रहे हैं, जहां बिना योग्यता वाले लोग इंजेक्शन लगाते हैं और लोगों की जान को खतरा हो रहा है। आप संज्ञान लेकर जिला प्रशासन को सख्ती से कारवाही का आदेश फरमावे

जिला कलेक्टर से अनुरोध है कि इस मामले में तुरंत कार्रवाई करें और अवैध मेडिकल क्लिनिक के खिलाफ सख्त कदम उठाएं।