HomeIndiaबाड़मेर मे किसान के खेत मै निकला तेल जैसा गाढा पदार्थ..!

बाड़मेर मे किसान के खेत मै निकला तेल जैसा गाढा पदार्थ..!

बाड़मेर। जिले की ऐश्वर्या वेलपैड नंबर-8 (कॉउ का खेड़ा गांव) क्षेत्र में खेत की जमीन से अचानक तेल जैसा काला, गाढ़ा पदार्थ निकलने की घटना से ग्रामीणो ं में चिंता फैल गई

बाड़मेर में तेल रिसाव से हड़कंप:

ऐश्वर्या वेलपैड नंबर-8 का दीपक कड़वासरा ने किया निरीक्षणबाड़मेर।

जिले की ऐश्वर्या वेलपैड नंबर-8 (कॉउ का खेड़ा गांव) क्षेत्र में खेत की जमीन से अचानक तेल जैसा काला, गाढ़ा पदार्थ निकलने की घटना से ग्रामीणों में चिंता फैल गई।

मामले की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता दीपक कड़वासरा मौके पर पहुंचे और रिसाव स्थल का निरीक्षण कर कंपनी अधिकारियों व ग्रामीणों से विस्तृत जानकारी ली।

यह क्षेत्र Cairn Oil & Gas (वेदांता समूह) के संचालन वाले तेल उत्पादन क्षेत्र में आता है।

ग्रामीणों का आरोप है कि वेलपैड या पाइपलाइन में संभावित लीक के कारण तेल किसान के खेत में निर्माणाधीन टांके में जमा हो गया और करीब 100 मीटर तक फैल गया।

खेत में फैले इस काले गाढ़े पदार्थ को लेकर ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यह क्रूड ऑयल या रिफाइनरी वेस्ट हो सकता है।

पीड़ित किसान ने बताया कि इससे पहले भी कंपनी की ओर से कथित तौर पर ऑयल या वेस्ट मड खेतों में डाले जाने की शिकायतें रही हैं।

किसान ने चिंता जताई कि अगर समय रहते समाधान नहीं हुआ तो जमीन की उर्वरता और भूजल स्रोत प्रभावित हो सकते हैं।

निरीक्षण के दौरान दीपक कड़वासरा ने कहा, “हम पीड़ित किसान के साथ हैं। यदि कंपनी की लापरवाही सामने आती है तो मुआवजा और उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

” उन्होंने अधिकारियों से संभावित कारणों पर चर्चा कर शीघ्र जांच और रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की।

प्रमुख बिंदु:कॉउ का खेड़ा गांव स्थित ऐश्वर्या वेलपैड नंबर-8 के पास तेल जैसा पदार्थ खेत में फैलानिर्माणाधीन टांके में जमा होने के साथ आसपास करीब 100 मीटर क्षेत्र प्रभावितकिसान ने जमीन खराब होने और पूर्व की घटनाओं का भी लगाया आरोपभाजपा नेता दीपक कड़वासरा ने मौके पर पहुंचकर जांच और मुआवजे का आश्वासन दियाग्रामीणों की मांग है कि रिसाव की निष्पक्ष जांच कर दोष तय किया जाए और प्रभावित किसान को उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments