HomeRajasthanरक्षाबंधन पर ANTF की तीन बड़ी कार्रवाई, नशे की खेप से लेकर...

रक्षाबंधन पर ANTF की तीन बड़ी कार्रवाई, नशे की खेप से लेकर इनामी तस्करों तक पर कसा शिकंजा

रक्षाबंधन पर ANTF की तीन बड़ी कार्रवाई, नशे की खेप से लेकर इनामी तस्करों तक पर कसा शिकंजा

नागौर में 1.62 करोड़ की 5.4 किलो एमडी जब्त, 25 हजार का इनामी अपराधी संदीप राज जयपुर से गिरफ्तार; एक लाख का टॉपमोस्ट तस्कर श्यामसुंदर उर्फ सांवरिया 10 माह के ऑपरेशन के बाद जोधपुर से दबोचा

जयपुर, 28 अगस्त

  1. नागौर से जयपुर पहुंचने से पहले 1.62 करोड़ की एमडी पकड़ी

एएनटीएफ ने नागौर जिले के जायल थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 5 किलो 400 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी बरामद कर TUV-300 कार RJ21UC2898 जब्त की तथा एक विधि से संघर्षरत बालक को निरुद्ध किया। बरामद एमडी की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 62 लाख रुपये बताई गई है
एएनटीएफ को सूचना मिली थी कि एमडी की बड़ी खेप नागौर से जयपुर ले जाई जा रही है और इसे जयपुर पहुंचाकर अलग-अलग पार्टियों एवं ग्राहकों तक सप्लाई किया जाना है। सूचना पर टीम ने ग्राम दुगौली में खारी-जोधा जाने वाली सड़क पर देवनारायण बगीची के सामने निगरानी एवं नाकाबंदी की। इसी दौरान संदिग्ध TUV-300 कार को रोककर स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में तलाशी ली गई। कार की खलासी सीट के नीचे मिले सफेद प्लास्टिक के कट्टे में हरे रंग की पांच थैलियों से 5.400 किलो एमडी बरामद हुई
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि एमडी की खेप सालासर/मालास, थाना मेडतारोड़ क्षेत्र से प्राप्त की गई थी और धुडिला गांव के पास एक तस्कर ने इसे बाल अपचारी को सौंपा था। इसके बाद वह एमडी लेकर जयपुर की ओर रवाना हुआ था
कार्रवाई में मिले मोबाइल की जांच में एक अकाउंटिंग/खाताबुक ऐप में ‘SD MUTH’ नाम से करीब 16 लाख रुपये के लेनदेन का हिसाब भी मिला है। पुलिस अब एमडी उपलब्ध कराने वाले सप्लायर, परिवहन में सहयोग करने वालों और आगे की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है
महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार के अनुसार एएनटीएफ ने गठन के महज 10 महीनों में 196.76124 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी बरामद की है

  1. ऑपरेशन कलर फोटो’ में पुलिस पर फायरिंग का 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

दूसरी बड़ी कार्रवाई में एएनटीएफ ने ‘ऑपरेशन कलर फोटो’ चलाकर करीब एक साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी संदीप राज शर्मा को जयपुर से गिरफ्तार किया
इस श्री कुमार ने बताया कि संदीप राज पर जून 2025 में जयपुर पुलिस टीम पर फायरिंग करने का गंभीर आरोप है पुलिस एक वांछित आरोपी की तलाश में नंदन विहार कॉलोनी स्थित किराये के मकान पर पहुंची थी वहां मौजूद संदीप शर्मा ने कथित रूप से देशी कट्टा जैसा हथियार लहराकर पुलिसकर्मियों पर फायर किया। गोली एक पुलिसकर्मी के हाथ को छूकर निकल गई और आरोपी स्कॉर्पियो में बैठकर फरार हो गया। इस संबंध में थाना रामनगरिया, जयपुर पूर्व में फायरिंग एवं आर्म्स एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज हुआ था
आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में 11 आपराधिक प्रकरण दर्ज होना बताया गया है। फरारी के दौरान वह छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, जयपुर और दौसा में ठिकाने बदलता रहा
एएनटीएफ को सूचना मिली थी कि संदीप राज अपने एनडीपीएस मामलों में वांछित तस्कर दोस्तों के साथ जयपुर में मिलने और नशे की पार्टी करने वाला है टीम ने संभावित स्थान पर निगरानी रखी और आरोपी के पहुंचते ही दबिश देकर उसे घेराबंदी कर दबोच लिया। उसके अन्य वांछित साथी पुलिस की भनक लगने से मौके पर नहीं पहुंचे

  1. ऑपरेशन वंशीधर 2.0’ में एक लाख का इनामी तस्कर सरगना गिरफ्तार

तीसरी और सबसे महत्वपूर्ण कार्रवाई में एएनटीएफ ने ‘ऑपरेशन वंशीधर 2.0’ के तहत राजस्थान के एक लाख रुपये के इनामी वांछित तस्कर सरगना श्यामसुंदर उर्फ सांवराराम उर्फ सांवरिया को जोधपुर से गिरफ्तार किया
आईजी श्री कुमार ने बताया कि आरोपी करीब 15 वर्षों से आपराधिक गतिविधियों एवं मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय रहा है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, मारपीट, चोरी, हत्या के प्रयास एवं आर्म्स एक्ट सहित करीब 15 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वह लंबे समय से तस्करी के नेटवर्क में सक्रिय था और मादक पदार्थों की सप्लाई चेन में उसकी मजबूत पकड़ बताई गई है
श्यामसुंदर लंबे समय तक कुख्यात तस्करों के संपर्क में रहा और बाद में अपना नेटवर्क खड़ा कर लिया। वर्ष 2024 में जोधपुर रेंज की साइक्लोनर सेल द्वारा पकड़े जाने के बावजूद जेल से बाहर आने के बाद वह दोबारा तस्करी में सक्रिय हो गया
जांच में उसके मणिपुर और मिजोरम क्षेत्र से मध्यप्रदेश के रास्ते मारवाड़ तक मादक पदार्थों की बड़ी खेप पहुंचाने से जुड़े नेटवर्क की जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार वह अलग-अलग सेकेंड हैंड वाहनों का इस्तेमाल करते हुए 30 से 60 किलो तक की खेपें राजस्थान लाने की कोशिश करता था
तीन बार हाथ से निकला, 10 महीने तक पीछा नहीं छोड़ा
श्यामसुंदर को पकड़ने के लिए एएनटीएफ ने करीब 10 महीने तक लगातार प्रयास किए इस दौरान वह तीन बार टीम को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा

पहली बार रिश्तेदार की बारात में उसकी मौजूदगी की सूचना पर टीम पहुंची, लेकिन भनक लगने पर वह निकल गया। दूसरी बार सांचौर की इंद्रा कॉलोनी में तस्कर साथियों के ठिकाने पर दबिश के दौरान उसके साथी पकड़े गए, लेकिन वह बच निकला। तीसरी बार मणिपुर से मध्यप्रदेश और बारां होते हुए जोधपुर आने की सूचना पर पीछा किया गया, लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया
आखिरकार एएनटीएफ को उसके बाड़मेर से जोधपुर आने की सूचना मिली। धवा और बोरानाड़ा क्षेत्र में टीमों ने घेराबंदी कर निगरानी शुरू की संदिग्ध कार दिखाई देने के बाद करीब 20 किलोमीटर तक उसका पीछा किया गया। आरोपी ने कच्चे रास्ते पर वाहन मोड़कर भागने का प्रयास किया और टीम के वाहन को टक्कर मारने के बाद कार छोड़कर झाड़ियों की आड़ में पैदल भागने लगा। एएनटीएफ टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया
गिरफ्तारी के बाद खुलेंगी अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क की कड़ियां
श्यामसुंदर से पूछताछ में मणिपुर से मध्यप्रदेश और राजस्थान तक फैले तस्करी नेटवर्क से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिलने की बात सामने आई है। एएनटीएफ अब सप्लायर, परिवहनकर्ताओं, स्थानीय रिसीवरों और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। वहीं नागौर की एमडी बरामदगी के मामले में भी सप्लाई के स्रोत और आगे के नेटवर्क तक पहुंचने के प्रयास जारी हैं
रक्षाबंधन पर हुई इन तीन कार्रवाइयों में एएनटीएफ ने जहां एक ओर जयपुर पहुंचने से पहले 1.62 करोड़ रुपये की एमडी की खेप रोककर नशे के नेटवर्क को झटका दिया, वहीं दूसरी ओर फरार इनामी अपराधियों और तस्कर सरगना को गिरफ्तार कर यह संदेश दिया कि अपराधी चाहे कितने ही समय तक फरार रहें, कानून की पकड़ से बच नहीं सकते

रिपोर्टिंग: हरीश

Swarup Soni
Swarup Sonihttps://www.thartaknews.com
मैं स्वरूप सोनी Thar Tak News का Editor हु। मैं राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा खबरें, स्थानीय समाचार, राजनीति, सामाजिक मुद्दे और महत्वपूर्ण घटनाओं को पाठकों तक सही और तेज़ जानकारी के साथ पहुंचाने का कार्य करता हु। Thar Tak News का उद्देश्य विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments