HomeRajasthanANTF की बड़ी कामयाबी: एक साल से फरार 25 हजार रुपये का...

ANTF की बड़ी कामयाबी: एक साल से फरार 25 हजार रुपये का इनामी आरोपी संदीप राज गिरफ्तार

जयपुर। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने आईजी विकास कुमार के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस पर फायरिंग के मामले में एक साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश संदीप राज शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी विशेष अभियान ‘ऑपरेशन कलर फोटो’ के तहत जयपुर से की गई।

पुलिस के अनुसार, संदीप राज फरारी के दौरान लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में छिपकर रह रहा था। लगातार तकनीकी निगरानी और खुफिया सूचना के आधार पर ANTF की टीम ने उसे आखिरकार दबोच लिया।

जून 2025 में पुलिस पर फायरिंग का दर्ज हुआ था मामला

संदीप राज शर्मा के खिलाफ जयपुर के रामनगरिया थाने में जून 2025 में पुलिस पर फायरिंग, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

11 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें मारपीट, अपहरण, आपराधिक षड्यंत्र, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं। उसके खिलाफ खोहनागोरियन, कानोता, बस्सी और रामनगरिया थानों में विभिन्न प्रकरण दर्ज हैं।

फिलहाल ANTF आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके आपराधिक नेटवर्क के संबंध में भी जांच की जा रही है।

रिपोर्टिंग – विरेन्द्र

ANTF की बड़ी कामयाबी: एक साल से फरार 25 हजार रुपये का इनामी आरोपी संदीप राज गिरफ्तार

Swarup Soni
Swarup Sonihttps://www.thartaknews.com
मैं स्वरूप सोनी Thar Tak News का Editor हु। मैं राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा खबरें, स्थानीय समाचार, राजनीति, सामाजिक मुद्दे और महत्वपूर्ण घटनाओं को पाठकों तक सही और तेज़ जानकारी के साथ पहुंचाने का कार्य करता हु। Thar Tak News का उद्देश्य विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments