HomeRajasthanPWD के ठेकेदार के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेडः जयपुर से...

PWD के ठेकेदार के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेडः जयपुर से पहुंची टीम ने ऑफिस में खंगाले दस्तावेज; पेपरलीक में SOG कर चुकी गिरफ्तार

PWD के ठेकेदार के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेडः जयपुर से पहुंची टीम ने ऑफिस में खंगाले दस्तावेज; पेपरलीक में SOG कर चुकी गिरफ्तार

बाड़मेर में PWD के ठेकेदार भजनलाल विश्नोई के घर मंगलवार को इनकम टैक्स (आईटी) की टीम ने छापा मारा। चौहटन सर्किल के पास ठेकेदार के ऑफिस में इनकम टैक्स की टीम दस्तावेज को खंगाल रही है।फिलहाल फर्म के लेन-देन को लेकर जांच करने की बात कही गई है।दरअसल, भजनलाल विश्नोई को कांग्रेस का करीबी माना जाता है। वे कांग्रेस की ओर से बॉर्डर पर निकाली गई सद्भावना यात्रा में भी शामिल हुए थे।

Oplus_16908288

पहले भी SOG कर चुकी है गिरफ्तारकरीब ढाई साल पहले रीट पेपर लीक मामले में भजनलाल विश्नोई और उसकी भतीजी सोहनी देवी को एसओजी ने गिरफ्तार किया था।71 लाख रुपए के साथ कुछ सबूत भी जब्त किए गए थे। सोहनी देवी को परीक्षा में बैठना था। इसके लिए भजनलाल ने पेपर खरीदा था। उससे भी पेपर खरीदने और बेचने के लिए करोड़ों रुपए का लेन-देन हुआ था। इसके बाद ईडी की टीम बाड़मेर शहर के महावीर नगर में भजनलाल के घर पहुंची थी और दस्तावेज जब्त किए थे।जानकारी के अनुसार, बाड़मेर के महावीर नगर निवासी एए क्लास ठेकेदार भजनलाल विश्नोई चौहटन के पूर्व विधायक पदमाराम का करीबी माना जाता है। पेपरलीक मामले में जब एसओजी ने भजनलाल को महावीर नगर मकान से पकड़ा था, तब कई विधायकों ने भी भजनलाल को बचाने के लिए अप्रोच लगाई थी।

Oplus_16908288

Swarup Soni
Swarup Sonihttps://www.thartaknews.com
मैं स्वरूप सोनी Thar Tak News का Editor हु। मैं राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा खबरें, स्थानीय समाचार, राजनीति, सामाजिक मुद्दे और महत्वपूर्ण घटनाओं को पाठकों तक सही और तेज़ जानकारी के साथ पहुंचाने का कार्य करता हु। Thar Tak News का उद्देश्य विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments