बाड़मेर: मुख्यमंत्री पोषण किट का वितरण ठप, आंगनबाड़ी केंद्र पर 3 से 6 साल के बच्चे, गर्भवती और धात्री महिलाओं को नहीं मिला लाभ, गबन का आरोप
राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी “मुख्यमंत्री सुपोषण न्यूट्री किट योजना” और पोषण किट का लाभ जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच रहा है…. बाड़मेर जिले के चौहटन ब्लॉक के गांव की आंगनबाड़ी केंद्र से एक शिकायत सामने आई है… महिला एवं बाल विकास विभाग – ICDS निदेशालय में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, बाड़मेर जिले की आंगनबाड़ी केंद्र पर 3 से 6 साल के कुपोषित बच्चे, गर्भवती महिलाएं और धात्री महिलाओं को आज तक पोषण किट या राजस्थान मुख्यमंत्री सुपोषण न्यूट्री किट नहीं दी गई है….. शिकायतकर्ता का आरोप है कि सरकार द्वारा वितरित किए जाने वाले पोषाहार में जो 6 चीजें दी जानी चाहिए, उनमें से एक भी चीज लाभार्थियों को नहीं मिल रही है गुणवत्ता भी सही नहीं है

गबन का आरोप – सबसे गंभीर आरोप ये है कि पोषण किट का वितरण आंगनबाड़ी केंद्र पर न करके आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और अधिकारी आपस में मिलकर इसका गबन कर ले रहे हैं इससे सबसे ज्यादा नुकसान छोटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को हो रहा है जिन्हें पोषण की सबसे ज्यादा जरूरत है*विभाग से मांग*शिकायत में मांग की गई है कि मामले की जल्द से जल्द जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और लाभार्थियों को उनका हक का पोषण समय पर मिले

