HomeRajasthanजयपुर: में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर एनएसयूआई का आंदोलन...

जयपुर: में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर एनएसयूआई का आंदोलन शुक्रवार को और तेज हो गया।

जयपुर: में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर एनएसयूआई का आंदोलन शुक्रवार को और तेज हो गया।

टंकी पर आमरण अनशन पर बैठे छात्र नेताओं के समर्थन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता टोंक रोड पर जुटे और जमकर नारेबाजी की।प्रदर्शनकारियों ने कुछ समय के लिए टोंक रोड जाम कर दिया, जिससे रामबाग से गोपालपुरा तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित हुआ।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान कई कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और कुछ सड़क पर लेट गए। पुलिस ने उन्हें घसीटकर वाहनों में बैठाया और कई समर्थकों व छात्र नेताओं को हिरासत में ले लिया।

दूसरी ओर, पानी की टंकी पर बैठे छात्र नेता अब भी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। फिलहाल उनकी मांगों पर प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच कोई सहमति नहीं बन सकी है। आंदोलन को लेकर टोंक रोड क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

thartaknews
thartaknewshttps://www.thartaknews.com
मैं Thar Tak News का Editor हु। मैं राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा खबरें, स्थानीय समाचार, राजनीति, सामाजिक मुद्दे और महत्वपूर्ण घटनाओं को पाठकों तक सही और तेज़ जानकारी के साथ पहुंचाने का कार्य करता हु। Thar Tak News का उद्देश्य विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments