HomeRajasthanट्रेलर के सीक्रेट बॉक्स में मिला शराब का जखीरा, गुजरात सप्लाई से...

ट्रेलर के सीक्रेट बॉक्स में मिला शराब का जखीरा, गुजरात सप्लाई से पहले डीएसटी व पुलिस की बड़ी कार्रवाई

ट्रेलर के सीक्रेट बॉक्स में मिला शराब का जखीरा, गुजरात सप्लाई से पहले डीएसटी व पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बाड़मेर। रिपोर्टर उम्मेद चारण

बाड़मेर की डीएसटी टीम और धणाऊ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने गुजरात की ओर जा रहे एक ट्रेलर को भारत माला मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान रोककर तलाशी ली। पहली नजर में ट्रेलर खाली दिखाई दिया, लेकिन गहन जांच में उसकी बॉडी के अंदर बनाए गए सीक्रेट बॉक्स से भारी मात्रा में बीयर के कैन बरामद हुए।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रेलर में अवैध शराब भरकर गुजरात सप्लाई की जा रही है। सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर संदिग्ध ट्रेलर की जांच की गई। तलाशी के दौरान ट्रेलर के गुप्त बॉक्स में 100 से अधिक कार्टन बीयर मिले, जिन्हें एक-एक कैन भरकर छिपाया गया था।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया। वाहन को धणाऊ पुलिस थाने लाकर शराब की गिनती कराई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बरामद बीयर राजस्थान निर्मित बताई जा रही है, जिसे गुजरात में अवैध रूप से सप्लाई किया जाना था।

फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी से शराब की खरीद-फरोख्त, सप्लाई नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Swarup Soni
Swarup Sonihttps://www.thartaknews.com
मैं स्वरूप सोनी Thar Tak News का Editor हु। मैं राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा खबरें, स्थानीय समाचार, राजनीति, सामाजिक मुद्दे और महत्वपूर्ण घटनाओं को पाठकों तक सही और तेज़ जानकारी के साथ पहुंचाने का कार्य करता हु। Thar Tak News का उद्देश्य विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments